Hisar politics News : Ex MLA प्रो रामभगत और Ex मंत्री प्रो. सम्पत सिंह ने साधा भाजपा जजपा सरकार पर निशाना
Haryana politics news :Ex MLA Prof. Rambhagat; Ex Minister Prof. Sampat Singh targeted BJP JJP government
किसानों वह मजदूरों के साथ अनदेखी कर सरकार पूंजीपतियों के कर्ज कर रही माफ
![]() |
| पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व विधायक प्रो राम भक्त हुए अन्य। |
![]() |
| प्रो. सम्पत सिंह लोगों को संबोधित करते हुए। |
हरियाणा न्यूज हिसार : पूर्व मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रो. सम्पत सिंह ने कहा कि हरियाणा सरकार पुलिस बल को किसानों को रोकने की बजाऐ लोगों की सुरक्षा में लगाए। इनेलों के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक नफे सिंह राठी की जिस तरह से जघन्य हत्या की गई है इससे सरकार की कानून व्यवस्था का जनाजा ही निकल गया। इसी तरह रोजाना सरेआम गोलियां चलाकर फिरौती, अपहरण, डकैती व कत्ल हो रहे है। पिछले काफी दिनों से हजारों पुलिस कर्मचारी किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए हरियाणा पंजाब की सीमाओं पर लगा रखे है। सरकार के इशारे पर पुलिस बल किसानों पर आॅसु गैस, रबड़ की गोलियों चला रही है। जिसकी वजह से कई किसान शहीद हुए है। प्रदेश में दिल्ली जाने वाली सभी सड़कों पर बैरीकेटस, कंक्रीट की दीवारें व रास्ते में कीलें ठोक रखी है।
सरकार ने बिना किसी अनावश्यक कारण से सैकड़ों पुलिसकर्मी सड़क व नाकों पर लगा रखे है जैसे कोई किलाबंदी की जा रही हो। इस तरह की किलाबंदी से लोगों को आने - जाने अनेकोें समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इससे लोगो की रोजमर्रा की चीजों के दाम आसमान को छू रहे है। रोजगार और व्यापार में भी करोड़ों रूप्ये का नुकसान हो रहा है। सरकार पुलिस बल को किसानों को रोकने में ताकत लगाने की बजाऐ प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए जिम्मेवारी लगाई जाए।
उन्होंने कहा कि समय पर बीज व खाद नहीं मिलती, न ही फसलों के उचित दाम मिलते और न ही पूरी फसलें खरीदी जाती। हरियाणा के हर जिले में किसान अपनी मांगे फसल मुआवजा व न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिए पक्का धरना दिए बैठे है। किसान विभिन्न अवसरों पर अपने तरीके से न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिए आवाज उठाते रहे। परंतु पिछले दो वर्ष से सरकार ने उनकी मांगों की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। किसानों के मामले में मोदी की गांरटी कहां चली गई। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मोदी की गारंटी को तुरंत लागू किया जाए।
उन्होंने उपरोक्त बातें दिनेश कालीरावणा द्वारा आजाद नगर में आयोजित मौहल्ला मिलन के समय कहीं। इस अवसर पर बंसी जागंड़ा, लालजी राम कालीरावणा, हरज्ञान ख्यालियां, महिला प्रधान महेन्द्रा दहिया, ईश्वर सांगवान, रमेश बाल्मिकी, जय भगवान जांगड़ा, मोहर सिंह, सतबीर सिवाच, हरि सिंह जांगड़ा, हनुमान बैनिवाल, राममेहर चहल, देवीलाल सिहाग, जीवन जांगड़ा, सुरेश चंद, नरेश कालीरावणा, विरेन्द्र सिवाच, रणबीर रलियां, रणधीर बामल, मास्टर जगदीश, अजय, रामनिवास श्योकंद, राजबीर मोर, इन्द्रा देवी, चन्दकलां दहिया, संतोष, केला देवी, कृष्णा, सरोज, रेणु, पूनम, बिमला देवी, निर्मला शर्मा, राजकुमार लोरा, राजबाला सिवाच, सतपाल मोर, राकेश डाबर, दिलावर सिंह, संदीप सहारण, कृष्ण मलिक, सुमेर श्योराण, रामकुमार लाम्बा, जगमाल पुनियां, सुरेश राणा, मूर्ति सिहाग, सतबीर लाम्बा, सुरेन्द्र गोयत, महेन्द्र सिंह कालीरावणा आदि उपस्थित थे।
हरियाणा न्यूज पर खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें: - हैड आफिस इंचार्ज, सुनील कोहाड़ पत्रकार, हिसार। हरियाणा , 7015156567 ya mail id :- sunilkohar@gmail.com
ये खबरें भी पढ़ें :-
Hansi News : हांसी में शादी समारोह में शार्ट सर्किट से लगी आग, मचा हड़कंप
Uklana News : ऑक्सफोर्ड स्कूल उकलाना का छात्र लापता; छात्र के परिजनों ने स्कूल पर लगाए गंभीर आरोप



कोई टिप्पणी नहीं
Thanks