स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Hansi Jind Road Accident : हांसी जींद मार्ग पर सडक़ हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत


प्रतिकात्मक फोटो। 


हरियाणा न्यूज हांसी : हांसी जींद मार्ग पर गांव शेखपुरा के पास अज्ञात वाहन की (Hansi Jind Road Accident ) टक्कर लगने से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। शेखपुरा चौंकी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया। वहीं पुलिस ने मृतक के परिजनों के ब्यान के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 






पुलिस को दिए ब्यान में आर्यनगर निवासी कुलदीप ने बताया कि उसका छोटा भाई प्रदीप 14 फरवरी किसी कार्य से पेटवाड़ गांव गया हुआ था और जब वो वापस अपने घर आ रहा था तो शेखपुरा गांव के स्कूल के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी माोटरसाईकिल में टक्कर मार दी। जिसके कारण वो गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रदीप की गंभीर हालत को देखते हुए हांसी के नागरिक अस्पताल से उसे हिसार रेफर कर दिया तो परिजन उपचार के लिए उसे हिसार के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंच।







निजी अस्पताल में भी प्रदीप की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ तो उसके परिजन 20 फरवरी को उसे अग्रोहा मैडिकल कॉलेज में ले गए। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। 

हरियाणा न्यूज पर खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें: - हैड आफिस इंचार्ज, सुनील कोहाड़ पत्रकार, हिसार। हरियाणा , 7015156567 ya mail id :- sunilkohar@gmail.com

ये खबरें भी पढ़ें :-

Uklana News : ऑक्सफोर्ड स्कूल उकलाना का छात्र लापता; छात्र के परिजनों ने स्कूल पर लगाए गंभीर आरोप

Google News Hayana Link

Haryana News WhatsApp group

Haryana Breaking News Today 

Hansi Jind Road Accident 

हरियाणा के बजट में मुख्यमंत्री ने हिसार व भिवानी जिले के लोगों के लिए खोला सौगातों का पिटारा

Abiyana will not be imposed on farmers from April 1, 2024 :हरियाणा के इतिहास में आबियाना खत्म करने वाले मनोहर लाल पहले मुख्यमंत्री  

Kisan Andolan Kheri Chopata Latest News : खेड़ी चौपटा महापंचायत में किसानों ने बनाई ये रणनीति, शुक्रवार के बवाल के बाद खेड़ी चौपटा पर पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |