स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकाल सरकार को दिखाया ट्रेलर, किसानों ने दी सरकार को चेतावरी, हिसार, जींद, सिवानी मंडी, सिरसा सहित हरियाणा में किसानों ने निकाला ट्रैक्टर मार्च

Farmers took out tractor march, showed the trailer to the government and gave a warning 

ये तो ट्रेलर है अगर जल्द मांगें नहीं मानी तो दिल्ली दूर नहीं - किसान 


 सुनील कोहाड़ !

हरियाणा न्यूज, हिसार , जींद : राष्ट्रीय संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर अखिल भारतीय किसान सभा के नेतृत्व में मय्यड़ टोल, बरवाला के बाडोपट्टी टोल, काबरेल बस स्टैंड, ढाणी मोहब्बतपुर बस स्टैंड व लानदडी टोल पर ट्रेक्टर मार्च करते हुए रोड़ पर रोष प्रकट कर अपने ट्रेक्टर खड़े कर दिए। बाडोपट्टी टोल के प्रधान श्रद्वानंद राजली ने बताया कि टोल प्लाजा सहित प्रदेश भर के गांव में भी किसानों व मजदूरों ने ट्रैक्टर मार्च निकाला है। 






उन्होंने कहा कि यह तो एक रिहर्सल है। अगर सरकार ने हमारी मांगों को नहीं माना तो ये टैक्टर दिल्ली कूच करते देर नहीं लगाएंगे। उन्होंने कहा कि पीडीएस को लाभ पहुंचाने के लिए सरकार किसानों की मांगों को नहीं मान रही है। जोकि किसानों व मजदूरों सहित गरीब लोगों के लिए हानिकारक है। किसान सभा आदमपुर तहसील के सचिव कपूर सिंह बगला ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर विश्व व्यापार संगठन का पुतला दहन किया गया और मोदी सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर नारेबाजी की। तहसील प्रधान अनिल बैंदा ने कहा कि मोदी सरकार किसानों पर जानलेवा हमला करना बंद कर किसानों की मांगों को पूरा करें।






 जिला सचिव सतबीर सिंह धायल ने कहा कि मोदी सरकार जितना ज्यादा जुल्म किसानों मजदूरों पर करेगी तो किसान मजदूर भी दुगुनी ताकत से केन्द्र व राज्य सरकार को मुंहतोड़ जवाब देगा। उन्होंने केन्द्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसानों मजदूरों की मांगे जल्दी पूरी नहीं की तो आज जो लाखों ट्रेक्टर राष्ट्रीय राजमार्ग व राज्य राजमार्ग पर खड़े हैं, वो दिल्ली कूच भी कर सकते हैं। 






ट्रेक्टर मार्च में वरिष्ठ किसान नेता कृष्ण कुमार सावंत, उपाध्यक्ष संदीप बेनीवाल, पूर्व प्रधान भूप सिंह बिजारणियां, इन्द्र सिंह बिजारणियां, सतपाल मावलिया, सुरेश काजला, अमित धागड, राजेन्द्र काजला, विनोद असरावा, विक्रम वानर, रोहताश स्वामी, जगत सिंह बेनीवाल, इंद्राज बैंदा, सुभाष जांगू, राजबीर धानक, सुभाष बैंदा, रिछपाल जाखड़, महेंद्र बैंदा, जगदीश कसवां, सुभाष बेनीवाल, रिछपाल जाहजडा, सतबीर स्वामी, मदन कड़वासरा, कृष्ण बैंदा, सतबीर सैनी, विजय सैनी, सुभाष नाई , महावीर जांगड़ा, संतलाल कुम्हार, मुकेश चमार, राजा सहारण, जगदीश सहारण, अरविंद चाहर, हनुमान ढाका, जय सिंह बगेडिय़ा, लीला गोदारा, ओम फगेडिय़ा, दारा सरपंच, अमित भावरिया और हनुमान फगेडीया ने भाग लिया।




शिवानी में किसानों ने निकाला ट्रैक्टर मार्च
सिवानी मंडी;किसानों को संबोधित करते किसान नेता।


सीमा भट्ट, सिवानी मंडी : अखिल भारतीय किसान सभा ने झूम्पा नेशनल हाईवे पर संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर ट्रैक्टर मार्च निकाला। इस टैक्टर मार्च में बङी संख्या में किसानों ने भाग लिया। किसानों ने इस दौरान नेशनल हाईवे को जाम कर दिया। इस दौरान किसानों को संबोधित करते हुए किसान नेता दयानंद पूनिया ने कहा कि केन्द्र सरकार किसानों पर गोली चला रही है जिसमें तीन किसान शहीद हो चुके है़ किसानों की मांग है की शहीद किसानों को मुआवजा व उनके परिवारो़ को नौकरी दि जाये हरियाणा के मुख्य मन्त्री व ग्रह मन्त्री पर मुकदमा दर्ज किया जाए। उन्होंने कहा कि खेङी चौपटा पर किसानों पर लाठी चार्ज करने वाले पुलिस अधिकारीयों पर कार्यवाही की जाए। किसानों की सभी मांगे तुरन्त मानी जाए। उन्होंने 14 मार्च को दिल्ली किसान पंचायत में सिवानी इलाके से हजारों किसान भाग लेगें। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर मार्च में किसान सभा के नेता दयानन्द पूनिया, बलवान बागङी, अंतर कस्वां, बिल्लु गोदारा, रामचन्द्र फौजी,  रामकिशन भाकर, धर्मबीर दुहन, कुलदीप बडवा, बिरू जगल, संदीप लाठर,विनोद गडा, मुकेष,सुरा, कर्मबीर, जापान,संजय, औमजीत, दीपक, सिसराम, प्रकास नबरदार, अमिला, सुरज भान, दरीया सि़ह, सुरेन्द्र, सुनिल,किरशन, राजकुमार, सतबीर,आनंद, महेन्द्र, प्रताप, औमप्रकास, सतबीर आदि मौजूद थे। 




उचाना क्षेत्र में अनेक गांवों में निकाला ट्रैक्टर मार्च 
उधर जींद जिले के उचाना क्षेत्र में पक्का मोर्चा धरना पांचवें दिन भी जारी आज सयुंक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर w t o का पुतला दहन करते हुए मांग की किसानी व खेती को wto से बाहर किया जाये। ट्रैक्टरों को दिल्ली की तरफ मुहं करके केन्द्र सरकार को चेतावनी दी कि अगर सयुंक्त किसान मोर्चा एक काल करेगा तो एक फोन पर दिल्ली पहुंचने का काम करेगें।  इस कार्यक्रम के मध्यम से मनोहर लाल खट्टर ने कहा था कि किसान हाई वे पर ट्रैक्टर नही चला सकता किसानों ने चेतावनी दी कि ये किसान के ट्रैक्टर है जो करना है कर लेना।




डुमरखां कलां मन्दिर के सामने, डुमरखां खुर्द कैंची पर, खरक कैंची पर पक्का मोर्चा धरनास्थल पर, खटकड टोल पर, झांझं शुगर मिल किसान द्वारा ट्रैक्टर खड़े करके विरोध प्रदर्शन करके wto के पुतले दहन करने का काम किया। इस मौके पर राममेहर बुडायन, अमरजीत खटकड़ , बीरा करसिनधु, टेकराम छापडा , अनिल बैनिवाल, बलवान उझाना, गुरुदेव उझाणासुनील कुण्डु, राजा पूर्व सरपंच, रंधावा डुमरखां खुर्द, राजा उचाना कलां, देवा तारखां शमसेर खापड़ इत्यादि मौजूद थे। 




डब्ल्यूटीओ के विरोध में किसान संगठनों ने की ट्रैक्टर परेड, फूंके डब्ल्यूटीओ के पुतले

Sirsa Photo : भावदीन टोल प्लाजा पर किसान टै्रक्टर परेड के बाद डब्ल्यूटीओ का पुतला फूंकते हुए।


रवि कुमार, सिरसा: संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा डब्ल्यूटीओ के विरोध दिवस के रूप में सोमवार को सिरसा जिले में छह प्वॉइंट पर राष्ट्रीय मार्ग व राज्य मार्गों पर किसान संगठनों ने ट्रैक्टर परेड की। भावदीन टोल प्लाजा, मुसाहिब वाला,  ओढ़ां-डबवाली रोड, जीवन नगर रानियां रोड, ऐलनाबाद से सिरसा रोड व खैरेकां गांव डबवाली रोड पर किसानों ने ट्रैक्टर परेड करके डब्ल्यूटीओ के पुतले फूंककर विरोध दिवस मनाया।






भावदीन टोल प्लाजा पर दर्जनों गांव भावदीन, कोटली, सुचान, सिकंदरपुर, रसूलपुर, ढाणी रामपुरा व नारायण खेड़ा के लोग ट्रैक्टर लेकर शामिल हुए। एसकेएम के राज्य संयोजक डॉ. सुखदेव सिंह जम्मू, भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला सिरसा प्रधान भरत सिंह झाझड़ा, एडवोकेट गुरतेज सिंह बराड़, गुरभेज सिंह, राजेंद्र सिंह रूपावास, जगदीश बैनीवाल, तिलक राज विनायक ने संबोधित करते हुए कहा कि स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के मुताबिक सी2 प्लस 250 प्रतिशत के फार्मूले से सभी फसलों के भाव दिए जाएं। बिजली संशोधन विधेयक को रद्द करके बिजली का निजीकरण रोका जाए। सभी किसान-मजदूरों को कर्ज मुक्त किया जाए। किसान नेताओं ने भारत सरकार को डब्ल्यूटीओ से खेती बाड़ी व जनवितरण प्रणाली को बाहर रखने की पुरजोर तरीके से मांग रखी। किसान नेताओं ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा 14 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में महापंचायत आयोजित की जाएगी, जिसमें पूरे भारत देश के किसान-मजदूर शामिल होंगे।

हरियाणा न्यूज पर खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें: - हैड आफिस इंचार्ज, सुनील कोहाड़ पत्रकार, हिसार। हरियाणा , 7015156567 ya mail id :- sunilkohar@gmail.com

ये खबरें भी पढ़ें :-

Uklana News : ऑक्सफोर्ड स्कूल उकलाना का छात्र लापता; छात्र के परिजनों ने स्कूल पर लगाए गंभीर आरोप

Google News Hayana Link: हिसार में देर रात लगी आग: अग्रवाल मिल स्टोर में लगी आग 

Jind News Hindi: जींद जिले के गांव के 3 खेतों से केबल तथा स्टार्टर चोरी

Haryana News WhatsApp group

Haryana Breaking News Today 

Hansi Jind Road Accident 

हरियाणा के बजट में मुख्यमंत्री ने हिसार व भिवानी जिले के लोगों के लिए खोला सौगातों का पिटारा

Abiyana will not be imposed on farmers from April 1, 2024 :हरियाणा के इतिहास में आबियाना खत्म करने वाले मनोहर लाल पहले मुख्यमंत्री  

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |