कमरे में अंगीठी जलाकर सोए दो लोग नहीं उठे सुबह, बैड पर पड़े मिले शव
हरियाणा न्यूज हिसार: हिसार जिला कड़ाके की ठंड और शीत लहर की चपेट में है। ठंड से बचने के लिए लोग तरह तरह के प्रयत्न करते हैं। दो क्रेन आपरेटर रात को अपने कमरे में अंगीठी जलाकर सोए तो सुबह उठे ही नहीं। पड़ोसियों ने दरवाजा खोलकर देखा तो दोनों मृत बैड पर पड़े हुए थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हिसार के नागरिक अस्पताल की मौचरी में भिजवाया।
मिली जानकारी के अनुसार यूपी के रहने वले 40 वर्षीय धनी और 27 वर्षीय तवरेज मोहम्मद हिसार केंट के पास रेलवे कॉलोनी में कमरा किराए पर लेकर रह रहे थे और दोनों क्रेन चलाने का काम करते थे। शनिवार की रात को ज्यादा ठंड होने के कारण उन्होंने ठंड से बचाव के लिए पड़ोसियों से अंगीठी ली और अलाव जलाकर सो गए। लेकिन सुबह नहीं उठे तो पड़ोसियों ने दरवाजा तोडक़र देखा तो दोनों मृत पाए गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मृतकों के परिजनों को सूचित किया।
सुबह जब काफी लेट तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो उनके पास में रहने वाले मनोज मिश्रा और विजय मिश्रा ने कई देर तक दरवाजा खटखटाया और आवाज लगाई। लेकिन ना ही तो दरवाजा खुला और ना ही अंदर से किसी प्रकार की आवाज आई। काफी कोशिशें करने के बाद उन्हें शक हुआ और दरवाज तोडक़र अंदर पहुंचे तो दोनों के शव बैड पर पड़े हुए थे और कमरे में अंगीठी रखी हुई थी।
मनोज मिश्रा व विजय मिश्रा ने बताया कि दोनों मृतक कंप्युटराईज्ड के्रन पर ऑपरेटर के तौर पर काम करते थे। दोनों सातरोड़ सहित हिसार केंट के रेलवे स्टेशन पर माल गाडिय़ों से भारी भरकम सामान को क्रेन की सहायता से उतारते थे और लोड करते थे।
ये खबरें भी पढ़ें :-
हिसार में प्रोपर्टी डीलर के कार्यालय में किया फायर, जवाहर नगर में दहशत
प्रदेश पर लगे बेरोजगारी के दाग को इनेलो ही करेगी साफ : कर्ण चौटाला
नारनौंद क्षेत्र में भाई ने पत्नी के साथ मिलकर बहन के साथ की मारपीट, मामला दर्ज
आनलाइन कार खरीदने गए व्यक्ति से दो लाख लूटे
निजी स्कूलों के बच्चों को परीक्षा के समय सरकारी स्कूलों में मर्ज करना गलत- कुंडू
दो बच्चों की मां प्रेमी संग फरार | Mother of two children absconding with her lover
महम नगरपालिका में सीएम फ्लाइंग का छापा: चौकीदार ही निकला
विवाहिता ने जहर निगल दी जान : पति पर अवैध संबंधों का आरोप
हिसार में विदेशी छात्रा हुई बेहोंश, अस्पताल में भर्ती
hit and run law protest update
हरियाणा सरकार ने दिया नए साल का तोहफा | Haryana government gave new year gift
नारनौंद में 8वीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़, केस दर्ज


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks