स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Narnaund News : गांव गांव जाकर कांग्रेस पार्टी को कर रहे हैं मजबूत - प्रो रामभगत

 Narnaund News : We are strengthening the Congress Party by going from village to village - Prof. Rambhagat

गांव मदन हेड़ी में लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक प्रोफेसर रामभगत।



Haryana News Narnaund  : भाजपा की गठबंधन सरकार से प्रदेश की जनता तंग आ चुकी है और वोट की चोट से उनको बाहर का रास्ता दिखाने का काम करेगी। उक्त शब्द कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक प्रोफेसर रामभगत ने गांव मदन हेड़ी में घर-घर कांग्रेस हर घर कांग्रेस अभियान के तहत जनसभा को संबोधित करते हुए कहे।







 उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने गरीबों के लिए जो नीतियां बनाई थी उनको बंद करके उनके हाथों में कागजात थमा दिए हैं। आए दिन सरकारी कार्यालय के चक्कर काट कर लोग तंग आ चुके हैं। कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर गरीबों के लिए अनेक योजनाएं लागू करके उनको लाभ पहुंचाने का काम किया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व प्रदेश अध्यक्ष उदयभान के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने घर-घर कांग्रेस हर -घर कांग्रेस अभियान चलाया हुआ है इसी के तहत गांव-गांव में जाकर पार्टी को मजबूत करने के लिए लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम किया जा रहा है। लोगों पर भारी उत्साह है और आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी को समर्थन देकर सरकार बनाने का काम करेंगे। 








उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है। सभी नेता कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं। विपक्षी पार्टियों के नेता लोगों में भ्रम फैलाने का काम कर रहे है। राहुल गांधी की यात्रा से भारतीय जनता पार्टी घबराई हुई है। लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की जीत होगी कुछ लोग अपने फायदे के लिए गठबंधन छोड़ रहे हैं लेकिन जनता सब देख रही है वह अपने विवेक से फैसला लेकर उनको बाहर का रास्ता दिखाने का काम करेगी।
 

ये खबरें भी पढ़ें :-

Google News Hayana Link

Jind News Today: मनरेगा के तहत तलाब की खुदाई कर रही महिलाएं दबी मिट्टी में, सात महिलाओं पर गिरी मिट्टी की तोंद

Jind accident news: दिल्ली-पटियाला हाईवे पर जींद में हादसा, अमेरिका में रहने वाले व्यक्ति की मौत 

Rohtak Road Accident News: अलग- अलग सड़क हादसों में रोहतक, जींद जिले के 3 की मौत

Gohana News Today : गोहाना में लिफ्ट लेकर कैब लूटी, भागते समय पेड़ से टकराई।

नारनौंद हांसी में अवैध खनन करने वालों पर कसा शिकंजा, जेसीबी सहित वाहन जब्त

Sonipat Crime News Today : सोनीपत में भाई को बचाने आए भाई की छाती में मारी गोली: खेत में किया हमला, दुश्मन के साथ दोस्ती के चलते किया हमला 

Main news of Haryana: Urinated in minor's mouth ;   हरियाणा की मुख्य खबरें : नाबालिग के मुंह में पेशाब किया, करंट लगाया, कुकर्म का प्रयास 

Hisar Ki Taaja Khabar :हिसार में जेबीटी अध्यापक ने किया सुसाइड, छः लोगों के खिलाफ मामला दर्ज  


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |