स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Hisar thetf News Today: दिनदिहाड़े घरों से हजारों की नकदी और जेवर चोरी

Hisar thetf News Today: Thousands of cash and jewelery stolen from homes in broad daylight

सी.सी.टी.वी. फुटेज में 2 चोर घर घुसते व निकलते दिखे



हरियाणा न्यूज हिसार : महाबीर कॉलोनी में दिनदिहाड़े चोरी हो गई। चोर ई-रिक्शा में आए और घर से नकदी व जेवर चोरी करके ले गए। वारदात के बाद पड़ोसियों का चोरों ने पीछा किया, मगर वे हाथ नहीं आए। गली में लगे सी.सी.टी.वी. में चोरों के चेहरे कैद हो गए। एच.टी.एम. थाना पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।






महाबीर कॉलोनी निवासी मनवीर ने बयान देकर बताया कि वह देवीभवन गौशाला में काम करता है। उसने बताया कि 15 जनवरी को पत्नी की सिविल अस्पताल में डिलीवरी हुई थी। मैं उसके बाद पत्नी को मायके में छोड़ आया। मैं रोज सुबह गौशाला में अपनी ड्यूटी पर चला जाता और शाम को र आता। मैं 23 जनवरी को गौशाला में वापस घर गया हुआ था। मेरे पिता किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। 






चोर दिन में घर के दरवाजे पर लगे ताले तोड़कर 20 हजार की नकदी और चांदी के जेवर चोरी करके ले गए। मैं शाम को घर आया तो वारदात का पता चला। शिकायतकर्ता ने बताया कि चोरी की वारदात करने वालों के चेहरे सी.सी.टी.वी. में कैद हो गए हैं। 3 युवक ई-रिक्शा में आते दिखाई दे रहे हैं। दो युवक घर के अंदर घुस गए। तीसरा युवक बाहर खड़ा रहा। । वे करीब 25 मिनट बाद घर के अंदर से निकले। चोरों को पड़ोसियों ने पकड़ने का प्रयास किया, मगर वे भागने में सफल रहे। एच.टी.एम. थाना पुलिस ने इस संबंधा में केस दर्ज किया है।







पी.जी. से छात्र का पर्स व फोन चोरी

ऋषिनगर स्थित एक पी.जी. में रविवार को सुबह चोरी की वारदात हुई। चोर एक कमरे के अंदर रखे पर्स और मोबाइल फोन चोरी करके ले गया। पर्स में नकदी थी। इस संबंध में सिटी थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।





सी.सी.टी.वी. फुटेज में कैद आरोपी

ऋषिनगर के अमित ने बताया कि उसने घर के अंदर पी. जी. कर रखा है। पी.जी. में 18 बच्चे रहते हैं। मैं रविवार सुबह साढ़े बजे के करीब कमरे में सोया हुआ था। दूसरे बैड पर बवानी खेड़ा का सोनू था। उसी दौरान कोई अज्ञात कमरे के अंदर आया और पर्स व मोबाइल फोन चोरी कर ले गया। पर्स में 5800 रुपए थे। पुलिस इस संबंध में केस दर्ज किया है। वहीं पटेल नगर की दुकान में चोरी पटेल नगर स्थित एक दुकान से चोर नकदी और चॉकलेट चोरी करके ले गए। सिविल लाइन थाना पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।






पी.एल.ए. निवासी गोपालकृष्ण ने बताया कि पटेल नगर में मिल्क डेयरी के नाम से उसकी दुकान है। मैं रात को दुकान से घर गया था। ।। पड़ोसी दुकानदार सोनू ने सुबह फोन कर बताया कि आपकी दुकान पर लगे ताले टूटे हुए हैं। मैंने दुकान के अंदर जाकर देखा तो गल्ले से 8 हजार रुपए और 10 पैकेट चॉकलेट के गायब मिले। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।






कैमरे चोरी करने का आरोप में सन्दलाना गांव का व्यक्ति गिरफ्तार 

हरियाणा न्यूज नारनौंद: खेडी चोपटा पुलिस चौकी ने कैमरे चोरी करने के आरोप में एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित की पहचान सन्दलाना निवासी जोगेंद्र के रुप में हुई है। आरोपित को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया है।


ये खबरें भी पढ़ें :-

Google News Hayana Link

Jind News Today: मनरेगा के तहत तलाब की खुदाई कर रही महिलाएं दबी मिट्टी में, सात महिलाओं पर गिरी मिट्टी की तोंद

Jind accident news: दिल्ली-पटियाला हाईवे पर जींद में हादसा, अमेरिका में रहने वाले व्यक्ति की मौत 

Rohtak Road Accident News: अलग- अलग सड़क हादसों में रोहतक, जींद जिले के 3 की मौत

Gohana News Today : गोहाना में लिफ्ट लेकर कैब लूटी, भागते समय पेड़ से टकराई।

नारनौंद हांसी में अवैध खनन करने वालों पर कसा शिकंजा, जेसीबी सहित वाहन जब्त

Sonipat Crime News Today : सोनीपत में भाई को बचाने आए भाई की छाती में मारी गोली: खेत में किया हमला, दुश्मन के साथ दोस्ती के चलते किया हमला 

Main news of Haryana: Urinated in minor's mouth ;   हरियाणा की मुख्य खबरें : नाबालिग के मुंह में पेशाब किया, करंट लगाया, कुकर्म का प्रयास 

Hisar Ki Taaja Khabar :हिसार में जेबीटी अध्यापक ने किया सुसाइड, छः लोगों के खिलाफ मामला दर्ज  

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |