स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Bhiwani News Today: बवानीखेड़ा तहसील कार्यालय का बिजली कटा, 28 लाख रुपए का बकाया बिजली बिल को लेकर काटा गया कनैक्शन

  Bhiwani News Today : Bawanikheda tehsil office's electricity cut, connection cut due to outstanding electricity bill of Rs 28 lakh

प्रतिकात्मक फोटो 

हरियाणा न्यूज भिवानी: भिवानी जिले के कस्बा बवानीखेड़ा के तहसील कार्यालय में करीब एक सप्ताह से बिजली कनैक्शन न होने पर कस्बा वासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है। कस्बे के लोगों को तहसील कार्यालय में अपने रजिस्ट्री, हल्फनामे सहित अन्य जरूरी कागजातों को लेकर दर-दर की ठोकरें खा रहे है। एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी तहसील प्रशासन ने बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की है। अब तहसील प्रशासन सोमवार तक बिजली कनैक्शन लेने की बात कह रहा है।






जानकारी के अनुसार तहसील कार्यालय पर बिजली निगम की करीब 28 लाख की राशि की देनदारी थी। तहसील कार्यालय द्वारा अदायगी न किए जाने से बिजली निगम ने करीब एक सप्ताह पहले तहसील कार्यालय का कनैक्शन काट दिया। बिना बिजली के कार्यालय के सभी कंप्यूटर ठप्प पड़े हैं और बिना कंप्यूटर के आज के युग में सारा कार्य ठप्प हो जाता है। हालांकि जरूरी दस्तावेज के लिए ऑपरेटर अपने व्यक्तिगत स्तर पर लोगों के दस्तावेज पूरा करने के प्रयास करते नजर आए हैं। 




तहसील परिसर में जमीन की रजिस्ट्री करवाने आए रतन सिंह ने बताया कि उन्होंने जमीन की रजिस्ट्री करवाने के लिए एक सप्ताह पहले सभी दस्तावेज पूरे कर दिए व रुपए भी जमा करवा दिए, लेकिन तहसील कार्यालय में बिजली कनेक्शन न होने से कंप्यूटर ठप्प पड़े हैं और एक सप्ताह से वह भयंकर सदों में प्रतिदिन तहसील कार्यालय में चक्कर काट रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस बारे में जब भी तहसील प्रशासन से शिकायत करते हैं तो संतोषजनक जवाब नहीं मिलता। तहसील कार्यालय में रजिस्ट्रियां पैडिंग पड़ी है।





इस बारे में नायब तहसीलदार रोहित कौशिक से बात की गई तो उन्होंने बताया कि बिजली कनेक्शन चालू करवाने के लिए प्रशासन को लिखा हुआ है। सोमवार तक बिजली कनेक्शन चालू होने की संभावना है। तब तक जरूरी दस्तावेजों के लिए उन्होंने वैकल्पिक व्यवस्था की हुई है। पटवारियों की हड़ताल के चलते तहसील कार्यालय में कोई ज्यादा मारामारी नहीं है।





तहसील कार्यालय में बिजली कनैक्शन काटे जाने का मामला संज्ञान में है। उच्च अधिकारियों को बिजली बिल की अदायगी के बजट बारे लिखा जा चुका है। तब तक वैकल्पिक व्यवस्था के लिए उपायुक्त से मिलकर समस्या का समाधान किया जाएगा। दीपक बाबूलाल करवा एस डी एम, भिवानी।


ये खबरें भी पढ़ें :-

Google News Hayana Link

Haryana News Today 

Heart Attack: चलती रोडवेज बस में चालक को आया हार्ट अटैक, फिर कडंक्टर ने संभाला स्टेयरिंग, 20 सवारों की अटकी सांसें

Hisar Accident News Today : हिसार में पैदल चल रहे दो लोगों को कार ने मारी टक्कर : एक की मौत, एक घायल

Rewari news Today 

Hisar ki taaja khabar: पीडब्ल्यूडी और जनस्वास्थ्य विभाग में तालमेल की कमी, जनता का पैसा किया जा रहा बर्बाद

हिसार में जजपा को झटका, पूर्व हलका अध्यक्ष ने समर्थकों सहित जजपा को कहा अलविदा

Haryana News Today : हरियाणा को मिली 2024 करोड़ रुपये की मनोहर सौगात

सीएम मनोहर लाल पहुंचे ईटीटीआईवीएफ, पशुओं की नस्ल सुधार से बढ़ेगी आमदनी 

Haryana News Today : हरियाणा को मिली 2024 करोड़ रुपये की मनोहर सौगात

Winter holidays of schools extended again in Haryana : हरियाणा में स्कूलों की शीतकालीन छुट्टियां फिर बढ़ी : अब इस दिन खुलेंगे स्कूल

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |