Youth jumped in front of train in Jind : जींद में ट्रेन के आगे कूदा युवक, सुसाइड नोट दो बहनों को ठहराया जिम्मेदार
Youth jumped in front of train in Jind, suicide note held two sisters responsible
हरियाणा न्यूज, जींद : जींद से कुरुक्षेत्र जा रही है ट्रेन के सामने खुद कर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को मृतक के पास एक्सरसाइज नोट बरामद हुआ जिसमें दो बहनों को उसकी मौत का जिम्मेवार ठहराया गया है। मामला प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में जुटी हुई है। Jind accident news today
मिली जानकारी के मुताबिक गांव कैरखेड़ी निवासी विनोद जैन के नरवाना रोड़ पर साहिल के साथ होटल चलता था। मंगलवार जुलानी फाटक के पास जींद से कुरुक्षेत्र जा रही ट्रेन के सामने कूद कर सुसाइड कर लिया। हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मृतक के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। सुसाइड नोट के आधार पर ही शव की शिनाख्त हो पाई। suicide news in Jind
चर्चा है कि विनोद का एक महिला के साथ प्रेमी प्रसंग चल रहा था। इसके बारे में महिला के पति को लग गया तो वो अपनी पत्नी को लेकर कहीं बाहर चला गया। जिसके कारण विनोद की उसकी प्रेमिका से बातचीत नहीं हुई तो वो परेशान रहने लगा। पुलिस को मिले सुसाइड नोट में महिला का पता और उसका फोन नंबर लिखा हुआ है। सुसाइड नोट में महिला और उसकी बहन को विनोद ने अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है।
इस संबंध में रेलवे पुलिस के जांच अधिकारी ने बताया कि जींद से कुरुक्षेत्र जा रही ट्रेन के सामने खुद कर विनोद नाम के युवक ने सुसाइड किया है। मृतक के पास एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। मृतक की पहचान जींद जिले के गांव कैरखेड़ी निवासी विनोद के रूप में हुई है। पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर मामले की गहनता से जांच कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks