हिसार में मोटरसाइकिल चोरी व मोबाइल चोरी के मामले में तीन गिरफ्तार
Three arrested in case of motorcycle theft and mobile theft in Hisar
मोबाइल फोन चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, चोरीशुदा मोबाइल बरामद
Haryana news Today,
Hisar crime news : बस स्टैंड चौकी पुलिस ने मोबाइल चोरी के मामले में आरोपी सातरोड खुर्द निवासी विशाल को गिरफ्तार कर चोरी शुदा मोबाइल बरामद किया है। वहीं डोगरान मोहलाह चौकी पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में दो आरोपियों ऋषि नगर निवासी रजत कुमार और मोंटी उर्फ मोहन को गिरफ्तार किया है। hisar theft case today
चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि गांव खेदड़ निवासी धर्मपाल ने 26.11.2023 को बस स्टैंड हिसार से उसकी भांजी का मोबाइल फोन चोरी होने के बारे में शिकायत दी थी। शिकायत में उसने बताया कि वह दिनांक 26.11.2023 को उसकी भान्जी सुशीला को बस अड्डा हिसार पर छोङने के लिए आया था। जब वह बस मे चढने लगी तो एक व्यक्ति ने उसके बैग से मोबाईल चोरी कर लिया । theft case in Hisar Haryana
शिकायत पर थाना शहर हिसार में अभियोग अंकित कर आरोपी को गिरफ्तार कर चोरीशुदा मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी पर पहले भी मोबाइल फोन चोरी के बारे में अभियोग अंकित है। आरोपी को पूछताछ उपरांत पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है। motorcycle Chor Gang in Hisar
मोटरसाइकिल चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
एएसआई रविंद्र ने बताया कि पुलिस चौकी में रामपुरा मोहल्ला निवासी विकास ने 11.11.2023 को उसके घर के सामने से मोटरसाइकिल चोरी होने के बारे में शिकायत दी थी। पुलिस ने शिकायत पर अभियोग अंकित कर उपरोक्त दोनो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चुराई गई मोटरसाइकिल को पहले ही बरामद किया जा चुका है।
आरोपियों ने 11.11.2023 को रामपुरा मोहल्ला से मोटरसाइकिल चुराई और न्यू ऋषि नगर में उसे लावारिश हालत में छोड़ कर भाग गए थे। जहा से पुलिस ने चोरिशुदा मोटरसाइकिल को बरामद किया। आरोपियों को पूछताछ उपरांत अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks