स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

HTEt exam 2023 : हिसार जिले में 38 परीक्षा केंद्रों पर 28 हजार परीक्षार्थी देंगे HTET exam


2 और 3 दिसंबर को आयोजित होगी HTET exam date : उपायुक्त उत्तम सिंह


हरियाणा न्यूज, हिसार : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ( HBSE exam ) भिवानी द्वारा 2 और 3 दिसंबर को अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET exam 2023) की लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाना है। उपायुक्त उत्तम सिंह ने एचटीईटी परीक्षा दिसंबर-2023 के सफल आयोजन हेतु अधिकारियों और परीक्षा केंद्र अधीक्षकों के साथ बैठक कर सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।  HTET exam centre in Hisar








उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अध्यापक पात्रता परीक्षा के मद्देनजर  सभी प्रकार के इंतजाम करना सुनिश्चित किए जाएं। सभी परीक्षा केंद्रों पर सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों। परीक्षा के दौरान किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की कोताही सहन नहीं की जाएगी। उपायुक्त ने बताया कि शिक्षा विभाग की एचटेट-2023 अधिसूचना के अनुसार एचटीईटी के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को हरियाणा सरकार द्वारा लेवल 1 और 3 शिक्षकों के रूप में भर्ती किया जाएगा। एचटेट परीक्षा 2 और 3 दिसंबर, 2023 को आयोजित की जानी है। HTET exam centre in Haryana 









हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड( HBSE ) ने  www.bseh.org.in  पोर्टल पर अधिसूचना भी जारी की है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से आए एक प्रतिनिधि ने बताया कि हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को एचटेट प्रमाण पत्र प्राप्त होगा और यह जीवन भर के लिए वैध रहेगा। परीक्षा से संबंधित सभी आवश्यक सूचनाओं का आदान-प्रदान करने के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाने के भी निर्देश दिए। उपायुक्त ने जिले में स्थित सभी परीक्षा केंद्रों पर मेटल डिटेक्टर, जैमर, सीसीटीवी कैमरे, बायोमेट्रिक तथा वीडियोग्राफी सहित सभी आवश्यक प्रबंध करने के लिए तकनीकी अधिकारियों के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। परीक्षा को लेकर जिले में 38 केंद्रों की स्थापना की गई है, जिनमें लगभग 28 हजार परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। HBSE HTET exam date 









विवाहित महिला परीक्षार्थियों को बिंदी एवं मंगलसूत्र पहन सकती हैं, मगर अन्य आभूषणों पर रोक रहेगी। अति विकलांग श्रेणी में आने वाले परीक्षार्थियों को 20 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। किसी भी प्रतिबंधित सामग्री मिलने पर परीक्षार्थियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। तकनीकी सहयोग के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र में कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। अतिरिक्त पुलिस बल एवं फ्लाइंग अधिकारियों की ड्यूटियां निर्धारित करने के लिए हिदायत दी गई। latest update in HTET exam 








जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप सिहाग ने परीक्षा को लेकर शिक्षा बोर्ड द्वारा निर्धारित किए गए मापदंड के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया जिले में 2 दिसंबर को लेवल-3 के लिए सायं कालीन सत्र (3 बजे से 5:30 बजे तक) तथा 3 दिसंबर को लेवल-2 के लिए प्रात: कालीन सत्र (10 बजे से 12:30 बजे तक) व लेवल-1 के लिए सायं कालीन सत्र (3 बजे से 5:30 बजे तक) परीक्षाएं आयोजित करवाई जाएंगी। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त नीरज, एसीयूटी अर्पित सांगल सहित शिक्षा बोर्ड के अधिकारी एवं परीक्षा केंद्रों के अधीक्षक उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |