जाट शिक्षण संस्था ने मनाई सेठ छाजू राम की जयंती, जाट कॉलेज में किया हवन यज्ञ
Jat educational institution celebrated the birth anniversary of Seth Chhaju Ram, performed havan yagya in Jat college.
शिक्षण संस्थान में स्थित प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण
हरियाणा न्यूज / सुनील कोहाड़
हिसार : जाट शिक्षण संस्था ( Jat educational institution ) हिसार में सेठ छाजू राम की 158वीं जयंती के उपलक्ष्य में हवन-यज्ञ किया गया। हवन से पूर्व CR law college व Jat college स्थित सेठ छाजू राम की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। जाट शिक्षण संस्था के प्रधान अजमेर ढांडा ने कहा कि सेठ छाजू राम बड़े दानी और समाजसेवी थे।
उन्होंने कहा कि सेठ छाजू राम ने समाज में शिक्षा के महत्व को समझते हुए शिक्षण संस्थाओं के लिए जमीन दान दी और यहां पर शिक्षण संस्थाओं की स्थापना की। उन्हीं का लगाया हुआ पौधा जाट शिक्षण संस्था वट वृक्ष बन चुका है और जाट शिक्षण संस्थाओं में शिक्षा पाकर युवा अपना भविष्य उज्ज्वल बना रहे हैं। उनकी जयंती पर हम संकल्प लेते हैं कि सेठ छाजू राम ने जिन आदर्शों और मूल्यों को लेकर जाट शिक्षण संस्था की स्थापना की थी उन्हीं के दिखाए मार्ग पर चलकर इसे नई ऊंचाईयों पर लेकर जाएंगे।
इस अवसर पर दिलदार पूनिया उपप्रधान, सागर सिवाच कोषाध्यक्ष, एग्जिक्यूटिव मैंबर शीशपाल लोहान व हर्ष बामल जाट कॉलेज प्रिंसिपल नीलम लांबा, सी.आर. लॉ कॉलेज प्रिंसिपल के.के. काजल, सी.आर. पब्लिक स्कूल प्रिंसिपल सुषमा गोदारा, बी.एड. कॉलेज प्रिंसिल उर्मिल मलिक, जाट स्कूल प्रिंसिपल रमेश कुमार सहित सभी कॉलज व स्कूल के छात्र-छात्राएं व स्टाफ के सदस्यों ने हवन-यज्ञ में आहुति दी।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks