एक करोड़ रुपए की जगुआर कार बनी आग का गोला, चालक ने कूद कर बचाई जान
Jaguar car worth one crore rupees turns into ball of fire
हरियाणा न्यूज / गुरुग्राम : Delhi Jaipur highway पर Manesar porttechnic College के पास एक करोड रुपए की जगुआर कार में अज्ञात परिस्थितियों में आग लग गई। देखते ही देखते गाड़ी पूरी तरह से आज का गोला बन गई और कार चालक ने कूद कर जान बचाई। जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक कर पूरी तरह से जलकर खाक हो चुकी थी। Gurugram Haryana news today
जगुआर कार चालक ने बताया कि कर में अचानक से आग लगी तो उसे धुआं उठता हुआ दिखाई दिया। उसने तुरंत कार को साइड में रोका और गाड़ी से उतर गया। जैसे ही वह कर से नीचे उतरा तो आप की ऊंची ऊंची लपटों ने कार को पूरी तरह से घेर लिया। उसने तुरंत ही इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक एक करोड़ रुपए की जगुआर कार जलकर खाक हो चुकी थी। कार चालक के मुताबिक शॉर्ट सर्किट से आग लगी हो सकती है। gurugram car fire
आपको बता दें कि सोमवार को भी दिल्ली जयपुर नेशनल हाईवे पर एक कार में आग लग गई थी। गनीमत यह रही कि कर में सवार सभी लोग समय रहते कूद गए। कार मैं सौर परिवार अगर समय रहते नहीं कूदता तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। गाड़ियों में आगजनी की घटनाएं आए दिन हो रही है लेकिन छोटी सी लापरवाही जिंदगी पर भारी पड़ सकती है। car fire in Haryana
इंसान महंगी महंगी गाड़ियां केवल शौक के लिए ही नहीं बल्कि अपनी जान माल की सुरक्षा के हिसाब से भी खरीदता है। ताकि किसी भी अप्रिय घटना होने पर गाड़ी में एयरबैग व अन्य उपकरणों से उसकी जान बचाई जा सके। करोड़ों रुपए की गाड़ियों में बताया जाता है कि सेंसर लगे होते हैं और आग लगने से पहले या कोई भी फाल्ट आने से पहले कार चालक को इसका सिग्नल मिल सके। लेकिन अक्सर देखा जाता है कि गाड़ी चालक को कोई सिग्नल नहीं मिलता और अचानक हादसा हो जाता है जिसके कारण उसकी जान खतरे में पड़ जाती है। गर्मियों के मौसम में तो आग लगना आम बात हो जाती है लेकिन सर्दी के मौसम में आग लगना एक बहुत बड़ी लापरवाही हो सकती है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks