हाइड्रा मशीन के नीचे आने से रिक्शा चालक की मौत | Rickshaw driver dies after falling under Hydra machine
Rickshaw driver dies after falling under Hydra machine
हरियाणा न्यूज/ जींद: जींद जिले के करसिंधू गांव में हाइड्रा मशीन ने रिक्शा में टक्कर मार दी। जिसके कारण रिक्शा चालक मशीन के टायर के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया। जबकि हाइड्रा मशीन चालक मशीन को लेकर मौके से भागने लगा तो लोगों ने उसका पीछा कर पास के गांव में पकड़ लिया। Jind accident news today
मिली जानकारी के मुताबिक सफीदों क्षेत्र के गांव करसिंधू निवासी 40 वर्षीय रमेश पशुओं का चरलने के लिए खेतों में गया हुआ था। जब वह चारा लेकर वापस घर आ रहा था तो पीडीएम कॉलेज के पास पीछे से आ रही है हाइड्रा मशीन ने उसकी रिक्शा में टक्कर मार दी। मशीन की टक्कर लगते ही रिक्शा उछलकर दूर जागीरी और रमेश सड़क पर गिर गया और हाइड्रा मशीन के पहिए रमेश के ऊपर से गुजर गए। safidon accident news today,
रमेश को पहिए के नीचे कुचलना के बाद हाइड्रा मशीन चालक ने मशीन को वहां पर ना रोक कर उसे भगा ले गया। लेकिन वहां पर मौजूद लोगों ने हादसा होते हुए देखा और पीछा कर हाइड्रा मशीन चालक को गांव नारा के पास पकड़ लिया। हाइड्रा मशीन के पहिए के नीचे आने से रमेश की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और सफीदों पानीपत मार्ग पर जाम लगाने का प्रयास किया। लेकिन समय रहते सरदार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझो जाकर शांत किया। मृतक अपने पीछे दो छोटे-छोटे बच्चे और दिव्यांग पत्नी को छोड़कर गया है। मृतक रमेश जी का नंदलाकर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। Haryana accident news today in hindi
इस संबंध में सदर थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिलती पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। गोसाई ग्रामीणों को ठोस कार्रवाई करने का आश्वासन देकर शांत करवाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks