स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

दुल्हे की कार सहित बारात की दो गाड़ियों का पुलिस ने काटा चालान

 Police issued challan of two wedding procession vehicles including groom car


हरियाणा न्यूज : हरियाणा पुलिस ट्रैफिक नियमों को लेकर सख्त होती हुई दिखाई दे रही है। पुलिस ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ानें वालों को छोड़ने के मुड में बिल्कुल भी नहीं है। हाल ही में शादियों का सीजन चल रहा है। युवा अपने दोस्त की शादी में मौज मस्ती करते हुए बारात में जा रहे थे कि रास्ते में पुलिस ने गाड़ियों को रोककर दुल्हे कि कार  सहित एक अन्य कार का 19500 रुपए का चालान काटा दिया। हांलांकि डोली वाली गाड़ी का चालान नगद जमा करवा दिया गया। Haryana News Today in Hindi 






 सनरुफ लगी गाड़ियों में अक्सर छोटे बच्चों व काफी युवाओं को सनरुफ ओपन कर बाहर निकल कर स्टंट तो करते देखा ही होगा। लेकिन आजकल ये करना कहीं न कहीं जेब पर भारी पड़ सकता है।हुआ कुछ यूं था कि बारात में जा रहे कुछ युवा गाड़ी का सनरुफ ओपन कर चलती कार में बाहर निकलकर स्टंट करते हुए लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे। लेकिन उनकी ये मस्ती कुछ पल की थी और वो या तो जानते नहीं थे या जानकर अनजान बनने की कोशिश कर रहे थे कि चलती कार में सनरुफ ओपन कर बाहर निकलकर स्टंट करना ना खुद उनकी बल्कि दूसरों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं। 





अंजू उर्फ फातिमा व नसरुल्ला की प्रेम कहानी : पाकिस्तानी प्रेमी से निकाह कर अंजू लौटी भारत ; दो बच्चों की मां ने पति के होते हुए पाकिस्तान जाकर किया प्रेमी से निकाह | भारत पहुंची अंजू उर्फ फातिमा ने क्या कहा जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें :-  पढ़ें पूरी खबर 


WhatsApp channel link ko follow kre

WhatsApp channel




स्टंट कर रहे युवकों पर पुलिस की नजर पड़ गई। पुलिस ने तुरंत गाड़ी को रुकवाया और 18500 रुपए का चालान काट दिया। बारातियों ने पुलिस के सामने काफी मिन्नतें की, लेकिन पुलिस ने उनकी एक न सुनी। इसी दौरान वहां पर डोली की कार भी पहुंच गई। कार चालक ने सीट बेल्ट नहीं लगाई हुई थी। पुलिस ने दुल्हे की कार का भी एक हजार रुपए का चालान काट दिया। दुल्हे की कार के चालान का नगद भुगतान किया गया। ये मामला नहूं जिले के फिरोजपुर झिरका पुलिस थाना एरिया का है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जिस गाड़ी का सनरुफ ओपन कर युवक मौज मस्ती कर रहे थे पुलिस ने उस गाड़ी को इंपाउंड कर लिया। 




इस संबंध में नहूं के पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह बिजारनिया ने बताया कि ट्रैफिक नियमों को तोड़ने की वजह से आए दिन हादसे को रहे हैं। ऐसी पुलिस को शिकायतें मिल रही थी। उन्होंने कहा कि सनरुफ ओपन कर बाहर निकल कर स्टंट करने व ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। चाहे वो बाराती हो या फिर कोई अन्य।


अंजू उर्फ फातिमा व नसरुल्ला की प्रेम कहानी : पाकिस्तानी प्रेमी से निकाह कर अंजू लौटी भारत ; दो बच्चों की मां ने पति के होते हुए पाकिस्तान जाकर किया प्रेमी से निकाह | भारत पहुंची अंजू उर्फ फातिमा ने क्या कहा जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें :-  पढ़ें पूरी खबर 


WhatsApp channel link ko follow kre

WhatsApp channel

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |