हिसार जिले के पूर्व सरपंच से मांगी 40 लाख रुपए की फिरौती
Ransom of Rs 40 lakh demanded from former sarpanch of Hisar district
हरियाणा न्यूज / हिसार : पिछले कुछ दिनों से हिसार में भी अपराधी घटनाओं में बढ़ौतरी हो रही है। हाल ही में हिसार जिले के गांव दुर्जनपुर के पूर्व सरपंच से 40 लख रुपए की फिरौती मांगने का मामला संज्ञान में आया है। पीड़ित ने पुलिस से गुहार लगाई है कि उसकी जान माल की रक्षा की जाए। शिकायत मिलने पर पुलिस जांच में जुट गई है। लेकिन अभी तक बदमाशों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।
गांव दुर्जनपुर के पूर्व सरपंच शक्ति वीर सिंह ने बताया कि उसके भाई को कैंसर हो गई है और उसका इलाज हिसार के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। 22 नवंबर को अपने भाई का इलाज करवाने के लिए अस्पताल में आया हुआ था कि शाम के समय घर से उसके भतीजे मुकेश का फोन गया कि उनके फार्म हाउस पर बोलोरो गाड़ी में करीब आधा दर्जन युवक हथियार लहराते हुए जोर जोर से चिल्लाए जा रहे हैं।
जब वो घर पहुंचा तो बदमाश वहां से जा चुके थे। सरपंच शक्ति वीर के मुताबिक 23 नवंबर को शाम करीब 6:00 बजे के बाद उसके पास व्हाट्सएप कॉल आई और सामने से बोल रहे युवक ने कहा कि वो समर बोल रहा है। तुमने गांव में जिस विवादित जमीन का पंचायती फैसला किया था उस जमीन के बदले उसे 40 लाख रुपए मिलने वाले थे। लेकिन तुमने फैसला करवाकर उसके सपनों को चकनाचूर कर दिया। पूर्व सरपंच ने बताया कि फोन पर समर ने कहा कि तुमने फैसला गलत किया है अब इसका हर जाना तुम्हें और तुम्हारे भतीजे को भुगतना पड़ेगा। इसके लिए तुम्हें ₹40 उन्हें देने होंगे अगर नहीं दी तो इसका नतीजा भुगतने के लिए तैयार रहे।
अग्रोहा पुलिस ने मुकेश की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूर्व सरपंच पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है और वह इस संबंध में हिसार के पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा और डीएसपी से मिलकर उन्होंने अपनी जान माल की सुरक्षा करने की गुहार लगाई है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks