स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

फ्रिज में ब्लास्ट से लगी आग, सो रहे युवक के कपड़ों ने पकड़ी आग

 refrigerator me blast se lagi Aag, so rahi yuvak ke clothes ne pakdi Aag


हरियाणा न्यूज, टोहाना : हरियाणा के फतेहाबाद जिले के टोहाना के एक मकान में रखे फ्रिज में मंगलवार की सुबह ब्लास्ट हो गया और फ्रिज में आग लग गई और पास ही सो रहे युवक के कपड़ों में भी आग लग गई। लेकिन युवक ने सुझबुझ से ना अपनी जान बचाई बल्कि पूरे परिवार को बचा लिया। Tohana Fatehabad news, 





टोहाना के भटिया नगर में रहने वाले मोहित ने बताया कि सोमवार के शाम को पूरा परिवार काम धंधा करके सो गया था। मंगलवार की सुबह उसके कमरे में रखें फ्रिज में जोरदार धमाका हुआ और आग लग गई। वह फ्रिज के पास ही चारपाई पर सोया हुआ था तो उसके कपड़ों में भी आग पकड़ ली। बार-बार हो रहे दिमाग को से उसकी नींद खुलेगी तो देखा कि कमरे में धुआं हो रहा है और उसके कपड़ों में आग लगी हुई है। उसने तुरंत ठीक चल रहे कपड़ों को निकाल और भाग कर बिजली की तार को काटा इसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। 





मोहित ने बताया कि वह तुरंत ही बाहर निकला और दूसरे कमरे में सो रही उसकी मां व अन्य परिजनों को उठाया। मोहित के अनुसार जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक फ्रिज में रखा सारा सामान फ्रिज और उसके आसपास जो भी सामान था वह जलकर राख हो चुका था। लेकिन गनीमत ये कि सब बाल बाल बच गए। अगर आवाज सुनकर मोहित की नींद नहीं खुलती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |