स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

नारनौंद क्षेत्र में युवक पर लाठियां से हमला, जान से मारने की दी धमकी | Youth attacked with sticks in Narnaund area, threatened to kill

Youth attacked with sticks in Narnaund area, threatened to kill


हरियाणा न्यूज, नारनौंद: गांव राखी खास ( Rakhi garhi ( में आपसी कहासुनी को लेकर झगड़ा हो गया। जिसमें एक युवक को लाठियां से हमला कर दिया। पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। Narnaund police station में शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है। फिलहाल आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। 






राखी खास निवासी अमित ने बताया कि वो गाड़ी पर ड्राइविंग का काम करता है। गांव के ही मनोज ने उसके परिवार वालों को गालियां देनी शुरू कर दी। जब उसको गाली देने से रोका तो उनकी आपस में कहा सुनी हो गई और मनोज ने लाठी से वार करकेउसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। जब उसने शोर मचाया तो काफी ग्रामीण मौके पर आ गए।




 ग्रामीणों को आता देखकर वो मौके से फरार हो गया। जाते समय जान से मारने की धमकी भी देकर गया है। परिजन उसे इलाज के लिए मिर्चपुर के सरकारी अस्पताल में ले गए, वहां से डॉक्टर ने गंभीर हालत को देखते हुए उसे हिसार रैफर कर दिया। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मनोज के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |