पूर्व वित्तमंत्री ने समस्याओं पर सरकार को घेरा
Former finance minister cornered the government on problems
Haryana News, हिसार : पूर्व मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रो. सम्पत सिंह ने कहा कि आज आजाद नगर अव्यवस्थाओं से घिर चुका है। आजाद नगर में आज के दिन लगभग पचास हजार की आबादी। जब वो 2009 में यहां से विधायक चुने गए तो तब आजाद नगर की लगभग 50 कॉलोनियां आबाद थी। परंतु आबादी उस समय लगभग पच्चीस हजार की थी और सुविधाओं के मामले में बिल्कुल वचिंत था। Hisar politics news,
उन्होंने विधायक रहते हुए आजाद नगर की हर समस्या का समाधान जैसे जलघर व पानी की पाईप लाईनें, सीवरेज व सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, पक्की गलियां, बिजली का प्रबंध, चार सामूदायिक भवन, पार्क, दमकल केन्द्र, अस्पताल, डाक खाना आदि बनाकर आजाद नगर को तमाम समस्याओं से निजात दिला दी थी। लेकिन पिछले 10 साल में यहां कॉलोनियों की संख्या 70 हो चुकी है। Hisar ki khabar,
उन्होंने कहा कि सरकार को तुरंत यहां की सीवरेज व पानी की लाईनों को आबादी के अनुसार दोबारा बड़ी लाईनें बिछाने की जरूरत है ताकि यहां की जनता को गंदगी से निजात व शुद्ध पानी उपलब्ध हो सके। आजाद नगर की शास्त्री नगर कालोनी में सुखबीर मोर, चतर सिंह कटारीया, रामधन जागड़ा, तारा चंद सैनी, विजय शर्मा द्वाराआयोजित मौहल्ला मिलन जनसम्पर्क अभियान को सम्बोधित करते हुए कहीं।
इस मौके पर बलबीर सिंह, रोशन प्रधान, हरज्ञान ख्यालियां, बलबीर देशवाल, रणधीर बामल, सुरेन्द्र शर्मा, रामधन, कृष्ण मलिक, प्रेम सिंह कागड़ा, किशन लाल बागड़ी, बलराज मलिक, कर्मचंद जागड़ा, प्रेमसिंह, जगदीश बाल्मिकी, लक्ष्मण सिंह गोयत, सज्जन बाल्मिकी, चतर सिंह, ताराचंद बाल्मिकी, पंजाब सिंह दनोदा, रघुबीर सिंह, दल्लो देवी, चन्द्रकलां दहिया, कृष्णा देवी, रामरती, चंदो देवी, केलापती, मीरा रानी, सरोज देवी, रजनी शर्मा, सुनीता देवी, कमलेश, अमीता, रामलाल शर्मा, बलराज जागड़ा, राकेश डाबर, महेन्द्र लोरा, बनारसी दास वर्मा, रामफल सिहाग, रामकुमार सिहाग, सतबीर सिवाच, रणबीर तरड़, सुरेन्द्र बुरा, सतपाल मोर, अनिल जागड़ा, विनोद शर्मा, सुरेन्द्र सिहाग, आदि उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks