बास थाना क्षेत्र में पूर्व सैनिक व उसके बेटे के साथ मारपीट, पांच के खिलाफ मामला दर्ज
Assault with Ex soldier and his son in Bas police station area
हरियाणा न्यूज, बास : गांव गढ़ी के 60 वर्षीय पूर्व सैनिक व उसके बेटे के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बास थाना पुलिस ने पांच नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपित पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। Hansi News today,
गांव गढ़ी निवासी भूतपूर्व सैनिक 60 वर्षीय प्रेम सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह फौज से सेवानिर्वत है। वह 6 नवंबर को अपने घर के समाने बने चबुतरे पर बैठा था। उनके घर के सामने पानी की निकासी के लिए नाला का निर्माण चल रहा है। उनका पडोसी गढ़ी निवासी अजय उर्फ गोली व उसका दोस्त अनिल दोनों घर के सामने आकर नाले का निर्माण कर रहे मिस्त्री व मजदूरों के साथ गाली-गलोच करने लगे व नाले की दीवार को लात मारकर गिरा दिया। जिस पर उसने ऐसा करने का कारण पूछा तो अजय उर्फ गोली ने उसके साथ भी गाली-गलौच की।
इसका उसने विरोध किया तो अजय उर्फ गोली ने नाला के पास पड़ी ईंट उठाकर उसके मुंह पर मारी। शोर सुनकर उसका बेटा गणेश व उसकी पत्नी शारदा और अनिता व सुरेश आकर बीच बचाव करने लगे तो अजय की मां जिन्दों, उसकी बहन सोनिया व मोनी भी आ गई, उन्होंने भी उनको चोटें मारी। जिससे उसके बेटे गणेश के हाथ में चोट लगी। इसके बाद उन्होंने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। घायल को सी.एच.सी. सोरखी ले गई। जहां से मरहम पट्टी करके उसको हिसार रैफर कर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks