स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

दिल्ली पुलिस की नौकरी दिलवाने के नाम पर 10 लाख रुपए हड़पे, दंपती के खिलाफ मामला दर्ज

Fraud in the name of getting job in Delhi Police

दिल्ली पुलिस में नौकरी दिलवाने के नाम पर फ्राड

Haryana News, हिसार : आजाद नगर मोहल्ले के संदीप नामक युवक से दिल्ली पुलिस में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 10 लाख रुपए हड़प लिए गए। पुलिस ने इस संबंध में आजाद नगर के कमल व उसकी पत्नी सुमित्रा के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत करने और आपराधिक षडयंत्र रचने का केस दर्ज किया है। Hisar ki taaja khabar 






आजाद नगर के संदीप ने ए.डी.जी.पी को शिकायत देकर कहा कि उसने 12वीं कक्षा पास की हुई है और वह सरकारी नौकरी की तलाश में था। उसकी जानकारी कमल व उसकी पत्नी सुमित्रा के साथ थी क्योंकि वे मेन गली आजाद नगर में कपड़े की दुकान चलाते थे। जिस कारण उनकी जान-पहचान हो गई थी। Delhi police jobs fraud case update 





वे कहने लगे कि भारत सरकार में उनका एक रिश्तेदार मंत्री है और दिल्ली में उनका एक रिश्तेदार उच्च अधिकारी है। वह उसकी दिल्ली पुलिस में नौकरी लगवा सकते हैं। कमल कहने लगा कि आपकी पढ़ाई के अनुसार मैं तुम्हें दिल्ली पुलिस में लगवा सकता हूं। तब उसने उसको नौकरी लगवाने के लिए कह दिया। फिर उसने सरकारी नौकरी बारे अपने माता-पिता  को बताया। उसके बाद उसने दिल्ली पुलिस की भर्ती के फार्म भरकर दोनों को बता दिया। दोनों ने उससे 10 लाख रुपए नौकरी बारे ले लिए। उसके बाद दिल्ली पुलिस में नौकरी न लगी और उन्होंने उसकी रकम भी नहीं लौटाई । आजाद नगर थाना पुलिस ने इस संबंध में दंपति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 


केस दर्ज किया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |