स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

ससुरालजनों की मारपीट से तंग हो युवक ने ससुराल में की आत्महत्या

Tired of being beaten by his in-laws, young man committed suicide

पत्नी सहित 4 के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज


Haryana News, हिसार: पानीपत के युवक कालाराम ने हिसार जिले के गांव पातन में अपनी ससुराल में जहर पी लिया। परिजन उसे सोमवार को पानीपत के अस्पताला में ले जा रहे थे। उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। आजाद नगर थाना पुलिस ने उसकी पत्नी रेखा, 2 सालों व सास के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है।






पानीपत के चांदनी बाग एरिया की वृद्धा बन्तों ने बयान देकर कहा कि उसके बेटे कालाराम की शादी साल 2010 में रेखा पुत्री देसराज वासी पातन के साथ हुई थी। इस शादी से उसके बेटे कालाराम की दो लडकियां हैं। पुत्रवधू रेखा 2 महीने से पिता के घर पर पातन में रह रही है। कालाराम 26 नवंबर को पत्नी व बच्चों को लेने पातन में गया था। ससुराल में जाकर उसके बेटे ने कहा कि मेरी पत्नी व बच्चों को मेरे साथ भेज दो। पुत्रवधू रेखा के घर वालों ने कहा कि यहां क्या लेने आया है। उन्होंने उसके बेटे को पीटा।


कालाराम ने फोन कर बताया कि साले सुनील व अनिल, पत्नी रेखा और सास ईश्वर देवी ने मिलकर उसको पीटा है। उसने इनसे तंग होकर जहर पी लिया है। वे 27 नवम्बर को कालाराम को एक अस्पताल से रैफर करवाकर पानीपत के सरकारी अस्पताल में ला रहे थे। रास्ते में उसके बेटे ने दम तोड़ दिया। कालाराम ने ससुरालजनों की मारपीट से तंग होकर जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या की है। आजाद नगर थाना पुलिस ने चारों नामजद के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।


अंजू उर्फ फातिमा व नसरुल्ला की प्रेम कहानी : पाकिस्तानी प्रेमी से निकाह कर अंजू लौटी भारत ; दो बच्चों की मां ने पति के होते हुए पाकिस्तान जाकर किया प्रेमी से निकाह | भारत पहुंची अंजू उर्फ फातिमा ने क्या कहा जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें :-  पढ़ें पूरी खबर 


WhatsApp channel link ko follow kre

WhatsApp channel

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |