हिसार में नकली नोटों सहित महिला काबू , अवैध शराब के 11 कारोबारियों पर कार्रवाई | caught with fake notes
Haryana news: Woman caught with fake notes in Hisar, action taken against 11 illicit liquor traders
हरियाणा न्यूज / हिसार :
हिसार पुलिस ने सूचना के आधार पर राजगुरु मार्केट से एक महिला को नकली करेंसी नोटों सहित काबू किया है। पुलिस ने महिला पुलिस कर्मचारियों के मदद से महिला की तलाशी ली तो उसके कब्जे से नकली करेंसी बरामद हुई। महिला के खिलाफ शहर थाना हिसार में मामला दर्ज कर महिला से पुस्तक करने के उपरांत उसे अदालत में पेश किया।
एएसआई हनुमान ने बताया कि पुलिस टीम को सूचना मिली कि राजगुरु मार्केट में एक महिला नकली करेंसी नोट लेकर आई हुई है। सूचना विश्वसनीय होने पर पुलिस टीम ने बिना किसी देरी के पुलिस टीम ने महिला पुलिस कर्मचारी की सहायता से भारत टेलर की दुकान के पास राजगुरु मार्केट से एक महिला को काबू किया। नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम घोड़ा फार्म रोड हिसार निवासी किरण बताया। नियमनुसार महिला पुलिस कर्मचारी द्वारा तलाशी लेके पर उक्त महिला से 100-100 के पांच और 200 रूपये एक नकली करेंसी नोट (700 रुपए के नकली करेंसी नोट) बरामद हुए।
बरामद नकली करेंसी नोटों को कब्जा पुलिस लेकर उपरोक्त महिला के खिलाफ थाना शहर हिसार में भारतीय दण्ड संहिता के अनुसार सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा बरामद नकली करेंसी नोटों के बारे में की गई प्रारंभिक पूछताछ में महिला ने बताया कि उसने ये नकली नोट अपने किसी दूर के रिश्तेदार से लिए है। आरोपी को पूछताछ उपरांत अदालत में पेश कर कर जेल भेज दिया गया है। अभियोग में आगामी जांच जारी है।
145 बोतल अवैध शराब बरामद कर 11 आरोपियों के खिलाफ की कारवाई
Haryana news :
हिसार पुलिस ने अवैध शराब बेचने वालो पर कार्रवाई करते हुए 11 व्यक्तियों को काबू कर 145 बोतल अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने मंडी आदमपुर से सुनील उर्फ बच्ची को काबू कर 14 बोतल, सदलपुर से शुशील को काबू कर 12 बोतल, नगंथला से राकेश को काबू कर 12 बोतल, कैमरी रोड से महेंद्र को काबू कर 13 बोतल, बयाना खेड़ा से सतबीर को काबू कर 24 बोतल, पाला राम से खेदड़ में 9 बोतल बरामद हुई।
इसी प्रकार ढांढ से सुभाष को काबू कर 10 बोतल, ढाणी चौधरी वास से छिंदरपाल को काबू कर 15 बोतल, सुरेवाला से नसीब को काबू कर 9 बोतल, शंकर पूरा से सोनू को काबू कर 8 बोतल और विद्युत नगर हिसार से कृष्ण कुमार को काबू कर 19 बोतल अवैध शराब बरामद की। बरामद कुल 145 बोतल अवैध शराब को कब्जा पुलिस लेकर उपरोक्त आरोपियों के खिलाफ संबंधित थाना में आबकारी अधिनियम संशोधन के तहत अभियोग अंकित कर कार्रवाई की गई ।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks