स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हांसी-नारनौंद क्षेत्र में पुलिस की रेड, पुलिस की 19 टीमों ने 109 जगह की छापेमारी, लोगों में हड़कंप

Police raid in Hansi Narnaund area, 19 police teams raided 109 places / hansi news, narnaund news,

अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्यवाही, 16 मामलों में 14 शराब तस्कर आरोपी गिरफ्तार

Narnaund police station 

Haryana News :

पुलिस टीम के द्वारा 14 व्यक्तियों का अवैध शराब रखने के मामले में गिरफ्तार कर कुल 140 बोतल अवैध शराब देसी 12 बियर की बोतल तथा 4 लीटर कच्ची शराब व 190 लीटर लाहन बरामद।




पुलिस महानिदेशक हरियाणा शत्रुजीत कपूर आईपीएस के आदेश पर पुलिस अधीक्षक श्री मक़सूद अहमद के निर्देश पर पुलिस जिले में बिना लाइसेंस की अवैध शराब बेचने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध विशेष सर्च अभियान चलाया गया था ।





सर्च अभियान में जिला के सभी थानों ,सीआईए पुलिस कर्मचारियों ने भाग लिया। जिनकी 19 टीमों का गठन कर अवैध शराब बेचने के मामले में करीब 109 जगह पर पुलिस के द्वारा सर्च अभियान चलाया गया। सर्च अभियान के दौरान अवैध शराब रखने व बेचने के मामले में 16 अभियोग अंकित करके 14 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनसे कुल 140 बोतल अवैध शराब देसी ,12 बोतल बियर तथा 4 लीटर कच्ची शराब 190 लीटर लाहन बरामद की गई है।

हरियाणा की ताजा खबरों के लिए इस लाइन पर टच करें 




बास थाना पुलिस ने विकास वासी मदन हेडी से 10 बोतल देशी शराब ,व शहर थाना पुलिस ने अमित वासी चार कतुब गेट से 12 बोतल देसी शराब ,संदीप वासी ढाणी कुशल से 8 बोतल देशी शराब ,सोनू वासी जमावड़ी से 12 बोतल बियर , रवि वासी प्रेम नगर से 10 बोतल , सुमित वासी सैनीपुरा से 11 बोतल , संदीप वासी ढाणा से 12 बोतल , पिंटू वासी ढाणा काला से 12 बोतल ,सदर थाना पुलिस ने सुनील वासी उमरा से 10 बोतल , मनजीत उर्फ नंदा वासी घिराय से 10 बोतल बरामद हुई।





नारनौंद थाना पुलिस ने संदीप वासी बुढ़ाना से 13 बोतल ,सुरेश वासी संगतपुरा से 10 बोतल , सत्यवान वासी कापड़ों से 10 बोतल ,जयवीर उर्फ काला वासी कापड़ों से 4 लीटर नाजायज शराब , व बीरमति से 150 लीटर लाहन व मनीष वासी राजथल से 40 लीटर लाहन बरामद किया है ।

हरियाणा की ताजा खबरों के लिए इस लाइन पर टच करें 



पुलिस द्वारा उपरोक्त गिरफ्तार किए गए 14 आरोपियों के विरुद्ध 16 अभियोग संबंधित थाने में दर्ज कर उनके विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाई गई है। दीपावली के त्योहार पर अवैध शराब की बिक्री न हो इसके लिए जिला पुलिस की टीमें जिलेभर में दबिश में जुट गई थी। जिलेभर के अवैध शराब के ठिकानों पर दबिश दी गई। मौके पर अवैध शराब सहित आरोपितों को गिरफ्तार किया गया, जबकि फरार आरोपियों के खिलाफ लगातार दबिश जारी है।

पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रबंधकों, चौकी इंचार्जों, अपराध जांच इकाइयों को दीपावली के त्याेहार पर अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद से सभी थाना, चौकियों की पुलिस टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं।




पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में पुलिस द्वारा अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है, विशेष नाके लगाकर आने जाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। अगर कोई व्यक्ति किसी प्रकार की असामाजिक गतिविधि, शरारत इत्यादि करता पाया गया या सार्वजनिक स्थान पर शराब पीता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। वहीं उन्होंने जिला वासियों से अपील की है कि उनके क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति बिना लाइसेंस के अवैध रूप से शराब का भंडारण करता है या बेचने का कार्य करता है। तो इसकी तुरंत सूचना डायल 112 या अपने संबंधित थाने, चौकी में दे। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम व पता गोपनीय रखा जाएगा।

खबरों को शेयर करें 

हरियाणा की ताजा खबरों के लिए इस लाइन पर टच करें 


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |