सवा लाख के जेवरात व हजारों रुपये चोरी कर महिला चोर फरार
Fatehabad news: Woman thief absconds after stealing jewelery worth 1.25 lakh and thousands of rupees/tohana Haryana news,
Haryana news : टोहाना दीपावली पर्व के मौके पर लक्कड़ बाजार में आर्य समाज मंदिर के सामने स्थित वर्धमान गारमैंट की दुकान पर खरीदारी कर रही एक महिला का अज्ञात महिलाएं पर्स चोरी कर गायब हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में कृष्णा कालोनी निवासी औजस्वी ने बताया कि वह 12 नंवबर को दीपावली के दिन लगभग सायं तीन बजे अपने पति देवेंद्र कुमार के साथ बाजार में दीवाली की खरीदारी करने के लिए आई थी। वह आर्य समाज मंदिर के सामने एक गारमेंट्स की दुकान पर कपड़ों की खरीदारी कर रही थी। इस दौरान किसी अज्ञात ने उसके बैग से पर्स चोरी कर लिया। जिसमें एक साढे छह ग्राम वजन का मंगलसूत्र, दो हीरे की अंगुठियां, जिसकी कीमत लगभग एक लाख रुपये तथा पांच हजार रुपये की नकदी एवं पैन कार्ड, आधार कार्ड व अन्य जरुरी कागजात मौजूद थे। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध चोरी का मामला दर्ज कर संबंधित गारमेंटस की दुकान तथा लक्कड मार्केट में दुकानों के सीसीटीवी कैमरे खंगाले है। जिसमें तीन महिलाएं दिखाई दे रही हैं, जोकि उक्त महिला के पीछे खड़ी दिखाई दे रही है।
महाभारत सीरियल के ये किरदार पहुंचा हिसार : हरियाणा न्यूज से जानी हजारों वर्ष सभ्यता के रहस्य ,
चोरी हुआ पर्स बक्शी गली की नुक्कड़ पर गिरा मिला, जेवरात और नकदी थी गायब
इस मामले में चोरी हुआ पर्स बक्शी गली के मोड पर एक पोलीथीन लिफाफे में जमीन पर गिरा हुआ पाया गया है। गली के मोड पर स्थित द्वारका दास की दुकान के मालिक अशोक बंसल ने बताया कि वह रात को लगभग 9 बजे दुकान बंद कर रहे थे। तब उन्हें उनकी दुकान के साथ लगते बिजली के खंबे के पास एक पोलीथीन लिफाफा दिखाई दिया, जब उन्होंने उसे खोलकर देखा तो उसमें एक पर्स था और पर्स में पैन कार्ड, आधार कार्ड तथा अन्य दस्तावेज थे। जिसे उसने उन कार्डों पर अंकित मोबाईल नंबर पर सूचना देकर संबंधित परिवार को सौंप दिये थे। इससे यह जाहिर होता है कि महिला चोरों ने पर्स चोरी करने के बाद उसमें से जेवरात व नकदी को निकालकर पर्स को एक पोलीथीन लिफाफे में डालकर फेंक दिया होगा। थाना प्रभारी रामपाल सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस पूरी मुस्तैदी से जांच में जुटी हुई है और जल्द ही पर्स चोरी करने वालों का पता लगा लिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks