स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

जींद चौक पर चालान काटने को लेकर हंगामा : चालान काटने को लेकर पुलिस से भिड़ा व्यक्ति, वर्दी फाड़ने का आरोप

Uproar over issuing challan at Jind Chowk

 

हरियाणा न्यूज/असंघ : शहर के जींद चौक पर चालान काटने को लेकर हंगामा हो गया। पुलिस ने युवक को काबू करके गाड़ी में डाल लिया और थाने ले गए। पुलिस ने युवक पर बदसलूकी करने और वर्दी फाड़ने का आरोप लगाया। वहीं युवक के साथ आई महिला ने पुलिस कर्मचारी पर धक्का देने का आरोप लगाया। पुलिस कर्मचारी की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ कार्य में बाधा डालने, जान से मारने की धमकी देने सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

महाभारत सीरियल के ये किरदार पहुंचा हिसार :  हरियाणा न्यूज से जानी हजारों वर्ष सभ्यता के रहस्य , 




मुख्य सिपाही नरेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह असंध में बतौर डयूटी तैनाती पर था। थाने में सूचना मिली कि जींद चौक पर जाम लग गया है। वह सब इंस्पेक्टर रमेश चंद और होम गार्ड गुलाब के साथ सरकारी गाड़ी में ड्राइवर हरदीप सिंह के साथ जींद चौक पर पहुंचा। इस दौरान उन्होंने वहां जाम खुलवाया। पुलिस कर्मी ने आरोप लगाया कि वह जींद चौक की और जाने वाली सड़क पर व सड़क




के साथ खड़ी गाडियों को हटवाने लगे। इस दौरान पुलिस कर्मचारी गाड़ियों के चालान भी कर रहे थे। पुलिस कर्मी नरेश कुमार ने आरोप लगाया कि उसी समय एक व्यक्ति वहां आया और बोला कि यहां चालान क्यों कर रहे हो। कहीं और जाकर चालान करो। उक्त व्यक्ति ने बहस शुरू कर दी।






शिकायतकर्ता ने उसे कहा कि उसने अगर गाड़ी लगाई है तो हटा ले। आरोप है कि व्यक्ति उसके साथ झगडा करने लगा और उसका रास्ता रोक लिया। उसके साथ हाथापाई करने लगा। पुलिस कर्मचारी नरेश ने आरोप लगाया कि आरोपित ने अपने हाथ में पहने कड़े से उसकी बाजू पर बार किया और उसका गला पकड़ कर वर्दी फाड़ दी। इसके बाद पुलिस कर्मचारियों ने उसे गाड़ी में बैठाया। बाद में पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची तो वहाँ भी हाथापाई की और जान से मारने की धमकी दी। वहीं आरोपित के साथ आई महिला ने पुलिस कर्मचारी पर धक्का देने का आरोप लगाया।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |