Haryana news : पटाखे जलाते समय छत से गिरने से व्यक्ति की मौत, प्रदेश में दर्जनों झुलसे
One person died after falling from the roof while burning firecrackers, dozens got burnt in the state
भारत नगर निवासी जय नारायण छत पर जला रहा था पटाखे, दो घायलों को खानपुर मेडिकल कालेज किया रेफर, एक बच्ची नागरिक अस्पताल में भर्ती
हरियाणा न्यूज, पानीपत :
हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएसपीसीबी) और जिला प्रशासन की पाबंदियों, दिशा-निर्देश व जागरूकता संदेशों के बावजूद दीवाली की देर शाम से आधी रात के बाद तक पटाखे जलाए गए। नतीजा, जिला में आतिशबाजी करते हुए 40 से अधिक लोग झुलसे हैं। भारत नगर निवासी जय नारायण (42) पटाखा छोड़ते समय छत से गिर गवा, चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
महाभारत सीरियल के ये किरदार पहुंचा हिसार : हरियाणा न्यूज से जानी हजारों वर्ष सभ्यता के रहस्य ,
माडल टाउन स्थित सोनी बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी सेंटर में दीवाली की रात 10 से अधिक झुलसे हुए ड्रेसिंग के लिए पहुंचे। जिला नागरिक अस्पताल में भी झुलसे 12 लोग पहुंचे, इनमें बच्चे व किशोर अधिक हैं। एक की हालत गंभीर होने के कारण खानपुर के मेडिकल कालेज के लिए रेफर किया गया है। 70 प्रतिशत झुलसे नौ साल की बच्ची अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती है। तहसील कैंप के जट्टू चौक निवासी पूजा कपड़े के शोरूम में उसका पति अनिल मजदूरी करता है। दोनों के तीन बच्चे हैं। दीवाली के दिन दोनों ड्यूटी पर गए थे, बच्चे घर में थे। दंपती की बड़ी बेटी दीक्षा 12 नवंबर की शाम को पटाखे जला रही थी। अनार को जलाते समय उसके कपड़ों में आग लग गई। पड़ोस की महिला ने आनन-फानन में उसके कपड़े फाड़ कर उतारे ताकि त्वचा से चिपके नहीं। सूचना बच्ची के माता- पिता को दी गई। दंपती ने उसे जिला नागरिक अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया है।
बबैल रोड निवासी किशोर शिवा भी पटाखे जलाते समय बुरी तरह झुलस गया। स्वजन उसे नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उसे भी खानपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। गांव उग्राखेड़ी में भी एक लड़की पटाखे जलाते समय झुलस गई, स्वजनों ने निजी चिकित्सक से ड्रेसिंग कराई। आजाद नगर में पटाखा बजाते हुए 10 वर्षीय यश घयल हो गया। मामूली रूप से झुलसे कुछ लोग मेडिकल स्टोर से भी दवा लेने पहुंचे।
तीन फैक्ट्री दुकानों, सत्संग हाल में लगी आग
पानीपत में दीवाली पर्व पर शहर में अलग-अलग जगहों पर पटाखों की चिंगारी से 14 जगह आग लग गई। तीनी खाली प्लाट व दुकानों में आग लग गई। दिन रात दमकल की गाड़ी दौड़ती रही। गनीमत रही कि किसी की जान नहीं हुई। विकास नगर के सोनू कश्यप ने बताया कि उसकी विकास नगर गुरुद्वारा मार्केट स्थित रेडीमेड कपड़े की दुकान है। सोमवार को अलग सुबह घोसी ने सूचना दी कि दुकान में आग लगी है। दुकान पर गया ते आग से सारा सामान जल चुका था।
पटाखा फोड़ते छत से गिरा, मौत
किला थाना क्षेत्र के भारत नगर में रात 12:15 बजे 42 वर्षीय जय नारायण छत पर पटाखा फोड़ रहा था। अचानक वह छत से नीचे गिर कर बेहोश हो गया। परिजन उसे नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए परिजनों को सौंप दिया गया।
आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी भेजी गई और बड़ा हादसा टल गया। सभी कर्मचारियों को पर्व के दिन 24 घंटे अलर्ट पर रखा गया है।
गुरमेल सिंह, फायर आफिसर, दमकल विभाग पानीपत।
दीवाली की रात ही 10-12 झुलसे लोग ड्रैसिंग कराने के लिए पहुंचे। इसमें से कोई ऐसा मरीज नहीं था कि भर्ती करना पड़े। झुलसे हुए में से तीन-चार को फालोअप के लिए बुलाया गया है। डा. संजय सोनी, सोनी बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी सेंटर।
ड्रेसिंग के लिए 10-12 मरीज पहुंचे। बर्न वार्ड में भर्ती दीक्षा 70 प्रतिशत झुलसी हुई है। शिवा 90 प्रतिशत झुलसा हुआ था । उसे विशेष गहन चिकित्सा यूनिट में भर्ती करना पड़ेगा, सुविधा खानपुर में उपलब्ध है। डा. सुखदीप कौर प्रभारी इमरजेंसी।
पानीपत जिले में यहां यहां पर लगी आग
• रिसालू रोड राजेंद्र नगर में एक दुकान में आग लगी।
• अनाज मंडी एक मिल्क पग लगी।
• वैल रोड पर रामा हैडलूम में आग लगी।
• कुटानी रोड पर वास-एस में जाग लगी।
• अरोडा पेट्रोल के सामने को में लगी आग
• राम नाटक क्लास हाल में घास-फूस में लगी आग।
• सेक्टर 13 मे पास-एस में आग लगी।
•ाी रोकुल नगर में एक गौचम में आग लगी।
• इंदिरा कालोनी पास मे बिल कालोनी में खाली प्लाट में आग लगी।
• इसरान पंचवटी कालोनी में पराली में आग लग गई। • असंध रोड पास में चिरायु अस्पताल एक घर व दुकान में आग लग गई।
• कावडी रोड पी ट्रेनिंग कंपनी में आग लग गई।
• गीता अस्पताल के पास प्लाट में लगी आग
अ
37
प
गु

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks