स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार के पास पिस्तौल के बल पर लूटपाट करने के मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार | accused arrested in robbery at gunpoint near Hisar

Third accused arrested in robbery at gunpoint near Hisar

पिस्तौल के बल पर नकदी, मोबाइल और एटीएम कार्ड लूटने के मामले में गिरफ्तार


हरियाणा न्यूज / हिसार : 

      पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा,आईपीएस के निर्देशानुसार लंबित अभियोगों में कार्रवाई करते हुए स्पेशल स्टाफ पुलिस ने गांव शाहपुर - लुदास कट के पास एक पिकअप गाड़ी चालक से पिस्तौल के बल पर नकदी, मोबाइल फोन, एटीएम व कागजात लूटने के मामले के तीसरे व आखरी आरोपी गांव रावलवास निवासी विनोद उर्फ कुचला को गिरफ्तार किया गया है। 






   सहायक उप निरीक्षक संदीप ने बताया कि आरोपी विनोद उर्फ कुचला ने अपने दो साथी गांव सीसवाला निवासी सुनील और राकेश उर्फ अमिया के साथ मिलकर एक पिकअप गाड़ी चालक से गांव शाहपुर - लुदास कट के पास पिस्तौल के बल पर 20 हजार रुपए, मोबाइल फोन, एटीएम, आधार कार्ड और लाइसेंस लूटे थे। 




पुलिस द्वारा पहले ही दो आरोपियों सुनील और राकेश उर्फ अमिया की गिरफ्तारी कर वारदात में प्रयोग अवैध .315 बोर पिस्तौल, मोटरसाइकिल व एक मोबाइल फ़ोन बरामद किया जा चुका है। गौरतलब है कि थाना सदर हिसार में रावत खेड़ा निवासी राजेश कुमार ने शिकायत दी थी कि वह तुड़ी का काम करता है। 04.11.2022 को वह अपनी पिकअप गाड़ी में तूड़ी भर गांव रावतखेड़ा जा रहा था कि अचानक गाड़ी का टायर पंचर हो गया। गांव शाहपुर - लुदास कट के पास जब वह टायर बदल रहा था तो बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक आए  और पिस्तौल के बल पर 20 हजार रुपए, मोबाइल और पर्स जिसमे आधार कार्ड व लाइसेंस था लूट कर के गए।

 




    एएसआई संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी थाना सदर के एक लड़ाई झगड़े में मामले में भगोड़ा भी था जिस पर अदालत ने इसे पीओ घोषित किया हुआ था। आरोपी को पूछताछ उपरांत पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है।


हरियाणा की ताजा खबरों के लिए इस लाइन पर टच करें 


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |