हिसार पुलिस ने 8 अपराधियों पर किया इनाम घोषित | Hisar Police announces reward for 8 criminals
Hisar Police announces reward for 8 criminals
| Haryana News site |
हरियाणा न्यूज / हिसार :
पुलिस अधीक्षक हिसार मोहित हांडा, आईपीएस ने बताया कि फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाने की योजना बनाई है। इसके तहत पुलिस ने हत्या, हत्या प्रयास, लूट, डैकैटी, अपहरण और एनडीपीएस के विभिन्न मामलों में फरार 8 अपराधियों पर 40 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। इनाम की राशि अपराधियो को गिरफ्तार करने और उनकी गिरफ्तारी में सहायता करने वालों को पुलिस विभाग द्वारा प्रदान की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस अपराधियों की संपत्ति की भी सूची पुलिस तैयार कर रही है। इसके अलावा पुलिस इन अपराधियो की फरारी के दौरान इन्हे अपने ठिकानों पर शरण देने वालो के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की है कि अपराधियो के बारे में जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचित करे। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। हिसार पुलिस द्वारा निम्न अपराधियो पर 5-5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है :-
अपराधियों का विवरण : -
1. आशीष उर्फ लालू पुत्र सुरेश वासी गांव खारिया।
2. पवन उर्फ नागड़ पुत्र कृष्ण वासी गांव भैणी बादशाहपुर।
3. देवेंद्र उर्फ सागर पुत्र सुरेश कुमार वासी गांव भैणी बादशाहपुर।
4. वीरेंद्र उर्फ भोपा पुत्र वेद प्रकाश वासी गांव ठस्का।
5. अमरदास उर्फ अमरु पुत्र ईश्वर वासी गांव दौलतपुर।
6. मुकेश उर्फ गिरी पुत्र रणधीर वासी गांव सीसवाल।
7. प्रदीप कुमार पुत्र विजय सिंह वासी गांव ठानी भाकरा, भिवानी।
8. सुनील कुमार पुत्र अर्जुन सिंह वासी मुलराज, जिला जोधपुर, राजस्थान

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks