स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

अपहरण कर युवक की हत्या, खेतों में ले जाकर बेरहमी से युवक का मर्डर

Kidnapping of young man murder, brutal murder of young man by taking him to the fields, Haryana murder case, Sonipat murder news, 


हरियाणा न्यूज : दीपावली के दिन भी प्रेम प्यार से रहकर खुशियां नहीं बनाते जबकि दीपावली का त्योहार प्रेम और भाईचारे का प्रतीक माना जाता है। काफी दिनों पहले हुई मामूली कहा सुनी को लेकर गांव के ही कुछ लोगों के दिल में ऐसी रंजिश पल रही थी कि उन्होंने दिवाली के दिन ही अपने दुश्मन का अपहरण कर खेतों में ले जाकर उसका बेरहमी से मर्डर कर दिया। सोनीपत पुलिस ने शव का सोमवार को पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 





मृतक युवक तरुण के चाचा नरेश ने बताया कि कुछ दिनों पहले उसके भतीजे तरुण की गांव के ही कुछ युवकों के साथ मामूली कहा सुनी हो गई थी। इसी बात को लेकर गांव के युवा तरुण से रंजिश रखे हुए थे। रविवार को जब पूरा गांव दीपावली मना रहा था तो वह युवक तरुण के घर पहुंचे और उसका अपहरण कर अपने साथ ले गए। 





नरेश ने आरोप लगाते हुए कहा कि देर शाम को तरुण का उसके पास फोन आया और बताया कि गांव के ही अजय और रजत ने उसके साथ मारपीट कर उसका अपहरण कर खेतों में ले गए। खेतों में ले जाने के बाद अजय और रजत ने तरुण की लाठी डंडा और लोहे की राड से बेरहमी से पिटाई कर दी और उसे अधमरा कर खेतों में ही छोड़कर भाग गए। 




 वह मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल तरुण को उपचार के लिए हॉस्पिटल लेकर पहुंचे तो डॉक्टर होने से मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही सोनीपत पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। 





इस समय में थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि गांव पिनाना के तरुण की गरीब 10 दिन पहले गांव के ही अजय और रजत के साथ कहा सुनी हो गई थी इसी रंजिश के चलते तरुण की हत्या करने का आरोप उसके चाचा नरेश ने लगाया है। पुलिस ने अजय और रजत के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज पर जांच शुरू कर दी है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |