छात्राओं को इंसाफ दिलाने के लिए कर रहे संघर्ष : पालवां
Struggling to get justice for girl students
हमारी सोच है कि छात्राओं को केवल इंसाफ मिले
हरियाणा न्यूज / जींद :
सर्व जातीय दाड़न खाप चबूतरा पालवां के प्रधान द्वारा किसान, खाप नेताओं पर छात्राओं के नाम पर राजनीति करने के आरोप लगाने का जबाव देते हुए मंगलवार को किसान नेता आजाद पालवां ने उपमंडल कार्यालय में चल रहे धरने पर पत्रकार वार्ता में कहा कि क्षेत्र के राजकीय स्कूल में प्रिंसिपल द्वारा छात्राओं के साथ की गई छेड़छाड़ के आरोपों के मामले में खाप, पंचायतें एवं किसान संगठन कोई राजनीति नहीं करता है। हमारी सोच है कि छात्राओं को इंसाफ मिले।
Haryana news WhatsApp channel link
जो घिनौनी हरकत प्रिंसिपल द्वारा की गई है जिसकी शिकायत खुद छात्राओं ने पत्र के माध्यम से पीएम, राष्ट्रपति, सीएम, महिला आयोग की । महिला आयोग ने संज्ञान लेते हुए एफआईआर दर्ज करवाने के साथ- साथ प्रिंसिपल को गिरफ्तार करवाने में अहम भूमिका अदा की। इस मामले को लेकर जो एसआईटी गठित की गई है उसकी जगह नई एसआईटी बनाई जाए। हमारा उद्देश्य है कि जो दोषी है वो बचे नहीं जो निदाष है वो फंसे नहीं।
उचाना क्षेत्र के राजकीय स्कूल में 6 साल प्रिंसिपल के तौर पर कार्यरत रहे प्रिंसिपल के पिछले स्कूलों में हुई पोस्टिंग की भी जांच होनी चाहिए। पालवां ने कहा कि 10 नवंबर को जो महापंचायत हुई थी उसको लेकर सभी को निमंत्रण दिया गया था। इस महापंचायत में तीन प्रस्ताव पारित किए गए थे। आरोपित प्रिंसिपल के केस की पैरवी वकीलों से न करने की अपील करने, डीसी जींद, एसपी जींद से मिलकर पुलिस जांच में जो त्रुटि है उनको दूर करवाने, प्रिंसिपल का सहयोग करने वालों के खिलाफ भी सख्त से कार्रवाई करना।
ये भी पढ़ें
महाभारत सीरियल के ये किरदार पहुंचा हिसार : हरियाणा न्यूज से जानी हजारों वर्ष सभ्यता के रहस्य ,
हरियाणा में चक्का जाम आज
मेरा नहीं खाप का बयानः सूरजभान
सर्व जातीय दाइन खाप चबूतरा पालवां प्रधान सूरजमान घसोने कहा कि किसी राजनीति से प्रेरित होकर बयान नहीं दिया है। जो बयान दिया है वो खाप का बयान है ये व्यक्तिगत बयान नहीं है। पहले की तरह वो अब भी कहते है कि छात्राओं के नाम पर राजनीति न की जाए। कोई भी नेता इस बयान के पीछे नहीं है। जो इस तरह के आरोप लगा रहे है ये उनका खुद का विवेक है। सूरजभान घसोने कहा कि किसी राजनीति से प्रेरित होकर बयान नहीं दिया है। जो बयान दिया है वो खाप का बयान है ये व्यक्तिगत बयान नहीं है। पहले की तरह वो अब भी कहते है कि छात्राओं के नाम पर राजनीति न की जाए। कोई भी नेता इस बयान के पीछे नहीं है। जो इस तरह के आरोप लगा रहे है ये उनका खुद का विवेक है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks