स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Unique government school in Narnaund area: नारनौंद क्षेत्र में अनोखा सरकारी स्कूल, कैप्टन अभिमन्यु के कार्यकाल में बनी बिल्डिंग को छात्रों व अध्यापकों ने दिया नया रुप

 Unique government school in Narnaund area, students and teachers gave a new look to the building built during the tenure of Captain Abhimanyu.

भैणी अमीरपुर के छात्रों की अनोखी दिवाली, अध्यापक व छात्र कर रहे रोशन


हरियाणा न्यूज / नारनौंद :

नारनौंद के नजदीकी गांव भैणी अमीरपुर में करीब सात साल पहले प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु द्वारा लाखों रुपये की दी गई ग्रांट से सरकारी स्कूल की बिल्डिंग तैयार हुई थी। इस सरकारी स्कूल की बिल्डिंग के सामने निजी स्कूलों की बिल्डिंगें भी सुंदरता के लिहाज से बोनी नजर आती हैं। इसको चार चांद लगाने के लिए दीपावली पर स्कूली छात्रों ने अध्यापकों के सहयोग से 11 सौ दिये जलाकर पूरे स्कूल को रोशन कर दिया।

Haryana news WhatsApp channel link 




दीपावली पर कुछ अलग से करने की ठानी 

दीपावली के त्योहार पर राजकीय उच्च विद्यालय भैणी अमीरपुर के अध्यापकों व विद्यार्थियों की सोच को पूरे क्षेत्र के लोग सलाम कर रहे हैं। स्कूल के प्रिंसिपल रमेश कुमार व अरुण लोहान सहित अध्यापकों ने सोचा कि दीपावली के त्योहार पर समाज में कुछ अलग संदेश देना चाहिए। ताकि सरकारी स्कूलों की गरिमा बढ़े साथ ही छात्रों का भी संदेश पूरे देश में जाए क्योंकि आज त्योहारों को गरिमा काफी धूमिल होती जा रही है। त्योहारों को भव्य तरीके से मनाने के लिए सभी स्कूली छात्रों को प्रेरित किया। स्कूल का हर छात्र अपने घर से एक दीया, बाती व तेल लेकर स्कूल में दिया रोशन करने का काम करे। छात्र दीया, बाती लेकर स्कूल में पहुंच गए तो कुछ ही देर में स्कूल दीपों से जगमग हो गया।

ये भी पढ़ें 

महाभारत सीरियल के ये किरदार पहुंचा हिसार :  हरियाणा न्यूज से जानी हजारों वर्ष सभ्यता के रहस्य , 

हरियाणा में चक्का जाम आज 



समाज को भी रोशन करने की ली शपथ छात्रों ने शपथ ली कि वह समाज को भी रोशन करने का काम करेंगे । क्योंकि आज समाज में काफी ऐसी सामाजिक बुराइयाँ फैली हुई है जिनको मिटाने के लिए युवा वर्ग अपना अहम रोल अदा कर सकता है। आयोजन को सफल बनने में अध्यापक अरुण लोहान, पचन शर्मा, कृष्ण कोच डीपी मास्टर जोगिंदर, शिवकुमार कोच, निशान सिंह का विशेष रोल रहा।

Haryana news WhatsApp channel link 




सात साल पहले बनी थी नहीं बिल्डिंग

पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के प्रयासों से करीब 7 साल पहले लाखों रुपये की लागत से गाव में स्कूल की नई बिल्डिंग का निर्माण किया गया था। मध्य तरीके से बनाई गई चिडिया को अध्यापकों व छात्रों ने दीप से रोशन करके नई परंपरा की शुरूआत कर दी। यह नजारा देखने के लिए पूरे गांव के ग्रामीण भी मुख्य पहुंचे और स्कूल को सेल्फी अपने मोबाइल कैमरे मे कैद की।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |