जींद में दो युवकों की तीमारदारों की भीड़ ने की धुनाई , दो युवक काबू, एक नारनौंद तो दूसरा जींद क्षेत्र का रहने वाला, दो युवक फुर्र
Jind two youths were beaten up by a mob of attendants
नागरिक अस्पताल में मारपीट का मामला
हरियाणा न्यूज / जींद :
नागरिक अस्पताल परिसर में मंगलवार को युवक के मारपीट कर रहे कुछ युवकों की तिमारदारों की भीड़ ने जमकर धुनाई की दो युवकों को भीड़ ने पकड़ लिया जबकि दो फरार होने में कामयाब हो गए। पकड़े गए युवकों को भीड़ ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। सिविल लाइन थाना पुलिस पकड़े गए युवकों से पूछताछ कर रही है।
गांव इंटेल कलां निवासी योगेश नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन जानकार से मिलने आया हुआ था। किसी बात को लेकर उसकी कुछ युवकों से | कहासुनी हो गई। जिस पर युवक योगेश के साथ मारपीट पर उत्तर आए मारपीट होती देख मरीजों के तिमारदारों ने छुडाने की कोशिश की लेकिन युवक मारपीट करने से नहीं हटे।
ये भी पढ़ें
महाभारत सीरियल के ये किरदार पहुंचा हिसार : हरियाणा न्यूज से जानी हजारों वर्ष सभ्यता के रहस्य ,
हरियाणा में चक्का जाम आज
खफा तिमारदारों ने युवकों की धुनाई शुरू कर दी। दो युवक फरार हो गए। जबकि दो को लोगों ने पकड़ लिया। पहले युवकों को नागरिक अस्पताल के पार्क में धुना गया। फिर अस्पताल की चौकी के सामने भी काफी देर तक मारपीट हुई। कुछ समय के दौरान सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस तथा डायल 112 मौके पर पहुंच गई। लोगों ने पकडे गए दोनों युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए युवकों में से एक युवक की पहचान गांव कंडेला निवासी तो दूसरे की पहचान गांव खेड़ी चौपटा निवासी के रूप में बताई है। पुलिस युवकों से मारपीट में शामिल फरार दो अन्य के बारे में पूछताछ कर रही है।
सिविल लाइन थाना प्रभारी नवीन ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। दो युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। जिनसे पूछताछ कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks