रोडवेज बस स्टैंड पर शव रखकर प्रदर्शन, हरियाणा में चक्का जाम आज
Demonstration by keeping dead body at roadways bus stand, traffic jam in Haryana today
ड्यूटी के दौरान कार सवार युवकों ने कर दिया था हमला
हरियाणा न्यूज / अंबाला : अंबाला रोडवेज की पार्किंग में ड्यूटी पर तैनात बस चालक राजबीर के शव का अंतिम संस्कार मंगलवार को भी नहीं हो पाया। परिजन राजबीर के शव को बस स्टैंड परिसर में रखकर धरने पर बैठ गए। परिजनों व कर्मचारी नेताओं के साथ प्रशासन की उनकी मांगों पर देर रात तक सहमति नहीं बन पाई तो सांझा मोर्चा ने हरियाणा में चक्का जाम करने का ऐलान कर दिया।
हिसार सांझा मोर्चा के सदस्य सुभाष ढिल्लो ने बताया कि अंबाला डिपो में कार्यरत चालक राजबीर सोनीपत जिले का रहने वाला था। दिवाली की रात को उसकी ड्यूटी पार्किंग में लगी हुई थी कि रात करीब 2 बजे एक डस्टर गाड़ी में करीब आधा दर्जन लोग सवार होकर आए। उन्होंने राजबीर के साथ बहसबाजी की और हमला कर दिया। राजबीर को गंभीर रूप से घायल करने के बाद आरोपित मौके से भाग गए। गंभीर रूप से घायल राजबीर को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
ये भी पढ़ें
महाभारत सीरियल के ये किरदार पहुंचा हिसार : हरियाणा न्यूज से जानी हजारों वर्ष सभ्यता के रहस्य ,
हरियाणा में चक्का जाम आज
परिजनों ने बस स्टैंड पर शव रखकर प्रदर्शन
अंबाला डिपो में कार्यरत बस चालक राजबीर का शव मिलने के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए अपने साथ नहीं ले गए। बल्कि बस स्टैंड परिसर में ही शव को रखकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों की मांग है कि राजबीर के हत्यारों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। साथ ही सरकार परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने सहित अन्य मांगों पर तुरंत कार्रवाई की जाए।
Haryana news WhatsApp channel link
बस स्टैंड पर शव रखकर धरना प्रदर्शन करने के बाद अंबाला प्रशासन हरकत में आया और परिजनों व रोड़वेज कर्मचारी यूनियन के अलावा सांझा मोर्चा के सदस्यों से जिला उपायुक्त ने बातचीत के लिए बुलाया। लेकिन मांगों पर सहमति नहीं बनी और वार्ता विफल हो गई। जिसके बाद सांझा मोर्चा ने बुधवार को सुबह 4 बजे से पूरे हरियाणा में चक्का जाम करने का ऐलान कर दिया।
Haryana news WhatsApp channel link
दिवाली के दिन अंबाला डिपो में तैनात रोडवेज चालक राजवीर की हत्या मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ है। हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हरियाणा के विभिन्न बस डिपो पर सांझा मोर्चा के बैनर तले रोडवेज कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। सांझा मोर्चा के नेताओं ने सरकार और प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मंगलवार रात 12 बजे तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तो बुधवार सुबह चार बजे से पूरे हरियाणा में चक्का जाम कर दिया जाएगा।
Haryana news WhatsApp channel link
यूनियन के पदाधिकारी महावीर सिंह पाई ने कहा कि अगर आज रात 12 तक आरोपियों की गिरफ्तारी, पीड़ितों को 50 लाख रुपए मुआवजा और मृतक के बेटे को सरकारी नौकरी नहीं दी गई तो उसके बाद कल से पूरे हरियाणा में चक्का जाम होगा।
Haryana news WhatsApp channel link
दूसरी ओर अंबाला बस स्टैंड पर मृतक रोडवेज कर्मचारी के परिजनों का धरना जारी है। मृतक के परिजन भी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks