Big Breaking News Haryana : हरियाणा रोड़वेज का चक्का जाम बुधवार को, घर से निकलने से पहले ये खबर जरूर पढ़ें
Big Breaking News Haryana : Haryana Roadways jammed today, read this news before leaving home, ambala roadways bus driver murder case, Bus driver murder case update,
हरियाणा न्यूज : हरियाणा के अंबाला में हरियाणा रोडवेज चालक की हत्या करने के मामले में रोडवेज कर्मचारियों ने सांझा मोर्चा के आह्वान पर बुधवार को पूरे प्रदेश में सुबह 4:00 बजे से चक्का जाम करने का ऐलान किया है। अगर आप बुधवार को रोड़वेज बस में यात्रा करना चाहते हैं तो कैंसल कर दें। अन्यथा समय और साधन के अनुसार अपने घर से निकले। अगर आप बिना किसी प्लानिंग के रोडवेज बसों के सारे घर से निकले तो आपको अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
Haryana news WhatsApp channel link
गत दिनों हरियाणा के अंबाला में रोडवेज चालक की हत्या करने का मामला तूल पकड़ने लगा है। रोडवेज चालक की हत्या के मामले में रोडवेज कर्मचारियों ने सांझा मोर्चा के आहान पर बुधवार 15 नवंबर को पूरे प्रदेश में सुबह के 4:00 बजे से चक्का जाम करने का ऐलान किया है। बस स्टैंड ऊपर अपराध अफ्रीका माहौल न हो और कोई कानून व्यवस्था हाथ में ना ले इसके लिए हर बस स्टैंड पर पुलिस ने सुरक्षा पर पुख्ता प्रबंध कर लिए हैं। इसके लिए जिला पुलिस अधीक्षक ने अपने-अपने जिलों में अतिरिक्त सुरक्षा बल बस स्टैंड पर तैनात कर दिए हैं।
Haryana news WhatsApp channel link
*चक्का जाम के आह्वान को लेकर पुलिस ने किया बस स्टैंड पर पुख्ता सुरक्षा प्रबंध।*
हरियाणा रोडवेज के अंबाला डिपो के चालक की कुछ लोगों द्वारा हत्या कर दिए जाने पर सांझा मोर्चा ने कल बुधवार सुबह चार बजे से पूरे प्रदेश में चक्का जाम का एलान किया है।
पुलिस अधीक्षक हिसार मोहित हांडा, आईपीएस ने कहा है कि चक्का जाम के आह्वान को लेकर हिसार पुलिस ने बस स्टैंड हिसार पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए है। ताकि बसों के संचालन में कोई बाधा उत्पन्न न हो। बस स्टैंड हिसार पर सुरक्षा की जिम्मेवारी पुलिस उप अधीक्षक सत्यपाल को सौंपी गई है। इनके साथ एक निरीक्षक और महिला पुलिस सहित दो प्लाटून पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही शहर थाना प्रभारी और बस स्टैंड चौकी प्रभारी को भी आवश्यक निर्देश दिए गए है। पुलिस कानून का उलंघन करने वालों पर पैनी नजर रखेगी। जो भी कानून की उलांघना करता पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। सभी से अपील है कि शांति व्यवस्था बनाए रखे। आमजन से भी अपील की है सांझा मोर्चा द्वारा रोडवेज बसों के चक्का जाम के आह्वान के मद्देनजर योजना अनुसार अपनी यात्रा करे। ताकि आपको किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks