गोहाना में मर्डरः युवक ने 3 दोस्तों पर ट्रैक्टर चढ़ाया, एक की मौत, 2 बाल बाल बचे
Murder in Gohana: Young man ran tractor over 3 friends, one died, 2 narrowly escaped
हरियाणा न्यूज / गोहाना : हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना में मामूली कहासुनी को लेकर एक ट्रैक्टर चालक ने तीन दोस्तों पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया, जिसमे एक की मौत हो गई, जबकि दो ने मुश्किल से भाग कर अपनी जान बचाई. मृतक का नाम सन्नी है जो गोहाना के देवीनगर का रहने वाला है.
पुलिस ने भाई के बयान पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने कुछ देर के लिए रोड भी जाम कर दिया था.
महाभारत सीरियल के ये किरदार पहुंचा हिसार : हरियाणा न्यूज से जानी हजारों वर्ष सभ्यता के रहस्य ,
जानकारी के अनुसार, सन्नी अपने दो दोस्तों के साथ मैदान गया हुआ था. वहां संदीप नाम का युवक ट्रैक्टर लेकर पहुंचा. इस दौरान गाली-गलौज करने लगा. जब उन्होंने रोका तो ट्रैक्टर चढ़ाने की धमकी दी. इस दौरान आरोपी ने तीनों दोस्तों पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया. हालांकि, घटना में दो दोस्तों की जान बच गई, लेकिन सन्नी भाग नहीं पाया और आरोपी ने उसे टायर के नीचे कुचल दिया.आरोपी मौके से ट्रैक्टर छोड़ कर फरार हो गया. दोस्तों ने सन्नी केघरवालों को वारदात को खबर दी.
Haryana news WhatsApp channel link
गोहाना की डीसीपी भारती डबास ने बताया कि कहासुनी के चलते संदीप निवासी बरोदा गांव ने तीन दोस्तों पर ट्रैक्टर चढ़ाया. इसमें युवक की मौत हो गई. पहले किसी प्रकार से पुरानी रंजिश नहीं थी. आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई और जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. सन्नी के परिजन और दोस्तों ने बताया कि आरोपी बिना किसी वजह से गाली दे रहा था. पहले किसी प्रकार की कोई कहासुनी भी नहीं हुई थी.
Haryana news WhatsApp channel link
.
Tags: Haryana news live, Haryana News Today
FIRST PUBLISHED :
November 14, 2023, 14:39 IST
[ad_2]
Source link

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks