हांसी के नजदीकी गांव में खेलते हुए दो मासूम नहर में गिरे
Two innocent children fell into the canal while playing in Kumbha village near Hansi.
एक को बचाया, दूसरा नहर के तेज बहाव में बहा
प्रशासन ने बच्चे की तलाश में चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
हरियाणा / न्यूज हांसी :
गांव कुंभा में मंगलवार को पेटवाड़ डिस्टीब्यूटरी की पटरी पर खेल रहे दो मासूम पैर फिसलने से नहर में जा गिरे। बच्चों को नहर में गिरता देख पास ही खेतों में काम कर रहे परिजनों ने नहर में छलांग लगाकर एक मासूम को बचा लिया लेकिन दूसरा मासूम पानी के तेज बहाव में बह गया। सूचना मिलने पर बास थाना प्रभारी मंदीप सिंह पुलिस बल व दमकल विभाग तथा गोताखोरों की टीम के साथ नहर पर पहुंचे और बच्चे की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। लेकिन बच्चे का कहीं कोई सुराग नहीं लगा। खबर लिखे जाने तक पुलिस दमकल तथा मासूम के परिजन बच्चे की तलाश में जुटे हुए थे।
ये भी पढ़ें
महाभारत सीरियल के ये किरदार पहुंचा हिसार : हरियाणा न्यूज से जानी हजारों वर्ष सभ्यता के रहस्य ,
हरियाणा में चक्का जाम आज
बास थाना प्रभारी मंदीप ने बताया कि बिहार के जिला सहरसा के गांव सुखरोल निवासी कुंदन राम व बिहार के ही दरभंगा जिला के गांव जगरावा निवासी आजाद सिंह परिवार सहित गांव कुंभा में मेहनत मजदूरी व जीरी की कटाई के लिए आए हुए थे और किनारे बने एक कमरे में रह रहे थे।
हरियाणा में चक्का जाम आज
मंगलवार को दोनों परिवारों के सदस्य पेटवाड़ डिस्टीब्यूटरी के समीप खेतों में जीरी कटाई के कार्य में लगे हुए थे और कुंदन राम का 4 वर्षीय पुत्र मनसुख तथा आजाद का 5 वर्षीय राजन कमरे के बाहर खेल रहे थे और दोनों बच्चे खेलते हुए पेटवाड़ डिस्टीब्यूटरी की पटरी पर पहुंच गए, जहां दोनों पैर फिसलने से नहर में जा गिरे।
Haryana news WhatsApp channel link
बच्चों को नहर में गिरता देख परिवार के सदस्य नहर की और दौड़े तथा नहर में छलांग लगा कर 4 वर्षीय मनसुख को बचाने में कामयाब हो गए परन्तु पानी का बहाव तेज होने के चलते 5 वर्षीय राजन का कहीं कोई सुराग नहीं लगा। उसके बाद परिजनों व खेत मालिक ने मामले की सूचना पुलिस को दी और पुलिस ने मौके पर पहुंच बच्चे की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया लेकिन कामयाबी नहीं मिली। वहीं 4 वर्षीय मनसुख को उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल भर्ती करवाया है जहां उसकी हालत ठीक बताई जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks