स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

सांसद के आवास के पास हुड्डा सेक्टर में सुविधाओं का टोटा, गलियां गांव से भी खस्ताहाल | HUDA sector program in Haryana

 HUDA sector program in Haryana, Sirsa news, 


सिरसा : शहर के हुडा सैक्टर 20 पार्ट-1 स्थित सिरसा लोकसभा सांसद सुनीता दुग्गल ( MP Sunita Duggal ) के पुराने आवास के आसपास पिछले 10 दिनों से सीवरेज ओवरफ्लो होने से यहां के बाशिंदों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है।




पॉश इलाका होने के बावजूद समस्या की ओर गौर नहीं किया जा रहा है। गलियों में गंदा पानी भरने से महामारी का भी लोगों को डर सताने लगा है। पूर्व पार्षद रमेश मेहता ने बताया कि पॉश इलाका होने के बाद भी पिछले 10 दिनों से समस्या यहां के बाशिंदों के लिए मुंह बाए खड़ी हैं। गलियों में सीवरेज का पानी लबालब भरा पड़ा है। कुछ घरों का लैवल नीचा होने के कारण पानी घरों में घुसने को है, लेकिन इसके बाद भी समस्या जस की तस पड़ी है।





ओवरफ्लो के कारण सड़क पर खड़ा पानी।

मेहता ने बताया कि इस रोड पर गुरुद्वारा साहिब सहित कई धार्मिक स्थल, डिस्पैंसरी, पुलिस चौकी, स्कूल भी हैं। हजारों लोगों का यहां से रोजाना आवागमन होता है। दूषित पानी से भरी गलियों ने यहां के लोगों का जीवन पूरी तरह से नारकीय बना दिया है। एक नहीं अनेक बार अधिकारियों को समस्या से अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन किसी भी अधिकारी ने समस्या की ओर आंख उठाकर देखना मुनासिब नहीं समझा।


पहले ही शहर में डेंगू का डंक फैला हुआ है और कुछ दिन और दूषित पानी भरा पड़ा रहा तो कोई भी महामारी फैल सकती है। विभागीय लापरवाही का खामियाजा यहां की जनता भुगतने को मजबूर है। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण कोई महामारी फैलती है तो उसके लिए विभाग व प्रशासनिक अधिकारी जिम्मेदार होंगे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |