स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Azad Nagar Hisar me chori : दिनदहाड़े मकान का ताला तोड़कर हजारों की नगदी व कीमती सामान चोरी

Azad Nagar Hisar me chori: dindahaade Makan Ka tala todkar hajar rupaye ki nagadi aur kimati saman chori


हरियाणा न्यूज/ सुनील कोहाड़ ।

हिसार : हिसार शहर में चोरी की वारदातें कम होने का नाम नहीं ले रही। Azad Nagar Hisar में चोर दिनदहाड़े मकान का ताला तोड़कर हजारों रुपए की नगदी व कीमती सामान चुराकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिस समय घर में चोरी हुई उसे समय महिला बाजार से सामान लेने के लिए गई हुई थी और उसका बेटा काम से दुकान पर गया हुआ था।  ( Azad Nagar Hisar me chori ) 





आजाद नगर निवासी सोहन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह काम से दुकान पर गया हुआ था और और उसकी मां घर को लॉक करके बाजार से सामान लेने के लिए गई थी की पीछे से कोई अज्ञात चोर उसके घर का ताला तोड़कर घर में घुस गया और अलमारी में रखें 20 हजार रुपए की नगदी और एक एलइडी सहित अन्य सामान चोरी करके फरार हो गया। आसपास के लोगों ने जब उसके घर के में गेट और अंदर के दरवाजे को खुला हुआ दिखाई दिया तो उन्होंने इसकी सूचना फोन पर उसे दी। 





सोहन ने बताया कि जब लोगों को उसके घर का में गेट और अंदर का दरवाजा खुला दिखाई दिया तो उन्हें चोरी होने का शक हुआ। तब उन्होंने उसके पास फोन पर सूचना दी । सूचना मिली तो वह तुरंत अपने घर पर पहुंचा तो देखा कि घर के अंदर रखा सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ है और मैंन गेट व अंदर के दरवाजे का लॉक टूटा हुआ है। उसने इसकी लिखित शिकायत आजाद नगर पुलिस थाने में दी तो पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जान शुरू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |