Motorcycle thief gang busted: मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश, 11 वारदातों का खुलासा, चोरीशुदा 10 मोटरसाइकिलें बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार
Motorcycle thief gang busted, 11 incidents revealed, Haryana Motorcycle thief gang busted, Jhajjar Haryana news, latest news Jhajjar, Jhajjar news today,
तहलका न्यूज / झज्जर : एंटी नार्कोटिक सैल झज्जर की टीम ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए गिरोह के आरोपियों तथा विभिन्न स्थानों से बरामद की गई चोरीशुदा मोटरसाइकिलों के संबंध में एस.पी. डॉ. अर्पित जैन द्वारा जानकारी दी गई।
सोमवार को लघु सचिवालय झज्जर में स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए एस.पी. ने बताया कि थाना शहर झज्जर क्षेत्र से चोरी हुई एक मोटरसाइकिल के मामले में डी.एस.पी. बेरी प्रदीप कुमार के मार्गदर्शन में उप- निरीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में एंटी नार्कोटिक सैल झज्जर की टीम द्वारा 2 आरोपियों को काबू कर मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश किया गया है।
उन्होंने बताया कि एंटी नार्कोटिक सैल झज्जर में तैनात मुख्य सिपाही संदीप कुमार की टीम द्वारा चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी को काबू किया गया था। आरोपी की पूछताछ में पहचान साहिल निवासी
गांव हुमायूंपुर जिला झज्जर के तौर पर हुई।
प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मोटरसाइकिल चोरी की अनेक वारदातों का खुलासा किया था। इस पर मोटरसाइकिल चोरी की वारदात के दूसरे आरोपी गूगन उर्फ गूगा पुत्र रूप चंद निवासी गांव सुरेहली जिला रेवाड़ी को उसके गांव सुरेहली से काबू किया गया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उनको पूछताछ के लिए 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
आरोपियों से पूछताछ में मोटरसाइकिल चोरी की 11 वारदातों का खुलासा हुआ। आरोपियों ने 6 मोटरसाइकिलें जिला झज्जर, 1 जिला रेवाड़ी तथा 4 जिला रोहतक के अलग-अलग स्थानों से चोरी की थीं।
पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपियों की निशानदेही पर उनके कब्जे से चोरीशुदा 10 मोटरसाइकिलें बरामद हुई। उन्होंने बताया कि पूछताछ के पश्चात आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks