स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

बाइक सवार नकाबपोश युवकों गन प्वाइंट पर मुनीम से लूटे 4.75 लाख

Masked youth riding bike looted Rs 4.75 lakh from accountant at gunpoint in Haryana/ Haryana crime news today, Bahadurgarh news today, 


 तहलका न्यूज / बहादुरगढ़ : गांव पाहसोर के पास इंडो स्पेस वेयरहाऊस के निकट बाइकों पर सवार बदमाश व्यक्ति से गन प्वाइंट पर 4.75 लाख रुपए लूट कर ले गए। वारदात बादली से कैश कलैक्ट कर झज्जर जा रहे 2 लोगों के साथ हुई। बताया जा रहा है कि 2 बाइकों पर सवार होकर आए 4 बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। वारदात की सूचना पाकर पुलिस ने घेराबंदी की, मगर बदमाशों का कुछ पता नहीं चला।


बता दें कि भट्टी गेट दमदमा मोहल्ला झच्चर निवासी देवेंद्र कुमार प्रकाश ट्रेडिंग कम्पनी में मुनीम के तौर पर कार्य करता है। इस फर्म का सामान बादली, दुल्हेड़ा, दादरी तोए सहित कई गांवों में जाता है। रविवार को वह अपनी फर्म के कर्मचारी राजेश के साथ स्कूटी पर बादली में कैश कलैक्ट करने गया था। वे कुल 19 दुकानों से करीब 4.75 लाख रुपए एकत्र करने के बाद दोपहर को झज्जर के लिए चले थे। जब वे पाहसोर में इंडो स्पेस कम्पनी के निकट पहुंचे तो इनकी स्कूटी के आगे 2 बाइकें आकर रुकीं।


बाइकों पर 4 नकाबपोश युवक सवार थे, जिनमें से 2 युवक उतरे और एक ने उस पर पिस्तौल तान दी, जबकि दूसरे ने स्कूटी की चाबी निकाल ली। इसके बाद उन्होंने हमें धक्का देकर हटा दिया और स्कूटी की डिक्की से 4.75 लाख रुपए निकाल कर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |