लाखों रुपए की हेरोइन सहित काबू |Heroin worth lakhs of rupees seized
Heroin worth lakhs of rupees seized, Sirsa police seized in heroin, Sirsa news today in Hindi, Sirsa Haryana news, begu road Sirsa, dera Sacha Sauda,
तहलका न्यूज / सिरसा :
सिरसा जिले भर में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिले की एंटी नारकोटिक्स सैल, ऐलनाबाद पुलिस ने गश्त के दौरान बेगू रोड, परमार्थ कॉलोनी क्षेत्र से लाखों रुपए की 40 ग्राम हैरोइन के साथ एक युवक को काबू किया है।
एंटी नारकोटिक्स सैल ऐलनाबाद प्रभारी उप निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान ओमप्रकाश उर्फ धोलू पुत्र मनीराम निवासी परमार्थ कॉलोनी वार्ड-1 सिरसा के रूप में हुई है। पकड़े गए युवक के खिलाफ थाना शहर सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
सैल प्रभारी ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सैल, ऐलनाबाद की एक टीम गश्त व चैकिंग के दौरान बेगू रोड क्षेत्र स्थित परमार्थ कॉलोनी, गली-1 में मौजूद थी। इसी दौरान एक युवक पुलिस पार्टी को देखकर वहां से भागने का प्रयास करने लगा। शक की बिनाह पर युवक को पुलिस पार्टी ने काबू कर नियमानुसार तलाशी ली तो उसके कब्जे से 40 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार किए गए युवक को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks