स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

प्राइवेट स्कूल संचालकों ने हिसार में प्रदर्शन कर विधायकों को सौंपा ज्ञापन

Haryana Private school operators demonstrated in Hisar and submitted memorandum to the MLA 

अस्थाई मान्यता प्राप्त स्कूलों ने मांगी एक्सटेंशन, -शहर में प्रदर्शन कर विधायकों को सौंपा ज्ञापन


तहलका न्यूज / सुनील कोहाड़। 

हिसार : सर्व हरियाणा प्राइवेट स्कूल के बैनर तले विभिन्न अस्थाई मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों ने एक्सटेंशन देने की मांग को लेकर सोमवार को शहर में जोरदार प्रदर्शन किया। इसके साथ ही स्कूल संचालकों ने शहर में स्थित विधायकों के आवास पर जाकर अपने ज्ञापन सौंपे और स्कूलों की इस मांग को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की।



इससे पहले स्कूल संचालक भारी संख्या में क्रांतिमान पार्क में एकत्र हुए और सरकार से मांग की कि अस्थाई मान्यता प्राप्त स्कूलों को जल्द से जल्द एक्सटेंशन दी जाए ताकि इन स्कूलों में पढ़ रहे लाखों बच्चों का भविष्य खराब न हो। प्रदर्शन कर नेतृत्व संघ के प्रदेशाध्यक्ष नरेंद्र सेठी ने किया, वहीं अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सत्यवीर गढ़वाल ने की। शहरी निकाय मंत्री डॉ कमल गुप्ता, डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, मंत्री अनूप धानक, विधायक भव्य बिश्नोई, जोगीराम सिहाग, रामकुमार गौतम व सांसद बृजेंद्र सिंह के आवास पर सौंपे ज्ञापन में स्कूल संचालकों ने कहा कि गत 28 मार्च को माध्यमिक शिक्षा विभाग ने निर्देश जारी किए थे, जिसके तहत अस्थाई मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूलों को दो वर्ष तक नियम पूरे करने व दाखिला करने के निर्देश थे। इसके उपरांत 31 मार्च को भी गाइडलाइंस में संशोधन करते हुए बॉंड राशि जमा कराने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद अभी तक ऐसे कोई निर्देश नहीं दिए गए हैं, जिसमें अस्थाई मान्यता प्राप्त स्कूलों को राहत दी गई हो। उन्होंने कहा कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा स्थाई स्कूलों को एफिलेशन फीस जमा कराने के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है, लेकिन अस्थाई स्कूलों को एफिलेशन की अनुमति नहीं दी गई है। इससे इन स्कूलों में पढ़ रहे लाखों बच्चों के भविष्य पर सवाल खड़ा हो गया है।




 उन्होंने मांग की कि अस्थाई स्कूलों से भी एफिलेशन फीस ली जाए ताकि हजारों बच्चे बोर्ड परीक्षा से वंचित न रहे और उनका एक साल बर्बाद होने से बच सके। इस मौके पर कोषाध्यक्ष शिव कुमार शर्मा, राजेश सहरावत, विनोद चौहान, रामफल जलंधरा, अमीलाल मालवाल, श्रवण सांखल, सुनील कुमार, राजेंद्र, पवन यादव, सुमित यादव रोहतक, सज्जन कुमार, सुशील बिश्नोई, राजबीर भाटीवाल, दलबीर राजपूत, होशियार भ्याण, सुनील कुमार, सुभाष भानखड़ सहित भारी संख्या में स्कूल संचालक मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |