स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

सारथी व वाहन पोर्टल के लिए अब ऑनलाइन जमा करवाई जा सकेगी फीस: एसडीएम

 Fees can now be deposited online for Sarathi and Vahan portal : SDM

तहलका न्यूज हांसी, सुनील कोहाड़ :

 सारथी व वाहन पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं का लाभ लेने के लिए अब फीस जमा करवाने के लिए लोगों को सरकारी कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। राज्य सरकार द्वारा इन पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं के लिए ऑनलाइन फीस जमा करवाने का प्रावधान कर दिया है। अब कोई भी व्यक्ति parivahan.gov.in पर घर बैठे फीस जमा करवा सकता है।



   एसडीएम मोहित महराणा ने शुक्रवार को उक्त जानकारी देते हुए बताया कि सारथी तथा वाहन पोर्टल के माध्यम से वाहनों की आरसी ,गाड़ियों के लोन उतरवाने , गाड़ी हस्तांतरण करवाने, वाहनों के अनापत्ति प्रमाण पत्र निकलवाने, नए ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने, ड्राइविंग लाइसेंस  रिन्यू करवाने जैसे अनेक कार्य किए जाते हैं। इन सेवाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए पहले संबंधित व्यक्ति को अंतोदय सरल केंद्र जाकर जमा फीस जमा करवानी होती थी लेकिन अब इन सेवाओं के लिए केवल मात्र ऑनलाइन मोड़ से फीस जमा करवानी होगी। इस संबंध में परिवहन आयुक्त हरियाणा द्वारा विगत 21 अगस्त 2023 को संबंधित सभी विभागों को पत्र जारी कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। परिवहन आयुक्त द्वारा जारी आदेश आज 1 सितंबर 2023 से पूरे प्रदेश में लागू हो गए हैं। 






   एसडीएम मोहित महराणा ने अंतोदय सरल केंद्र के स्टाफ को निर्देश जारी कर कहां है कि वह परिवहन आयुक्त द्वारा जारी पत्र में दिए निर्देशों की अनुपालन सुनिश्चित करते हुए वाहन तथा सारथी पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं के लिए फीस व्यक्तिगत रूप से नही प्राप्त करें, तथा लोगों को सरकार के नए निर्देशों की जानकारी दें ताकि लोगों को फीस जमा करवाने में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के इस निर्णय से एक तरफ जहा लोगों की समय की बचत होगी वही अटल सेवा केन्द्रों की कार्य प्रणाली में भी तेजी आएगी।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |