स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

जींद के नजदीकी गांव के खेतों से ट्यूबवैल की मोटर चोरी

 Jind ki taaja khabar, moter theft : 



तहलका न्यूज जींद, सुनील कोहाड़ : खेतों से ट्यूबवैल की मोटरें, डोरी व अन्य सामान चोरी करने वाले गिरोह की सक्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। बेखौफ चोर लगातार खेतों को निशाना बनाते हुए ट्यूबवैल की मोटरें चोरी कर रहे हैं, जिनसे अन्नदाता की रातों की नींद गायब हो गई है। मोटरें चोरी होने धान की फसल में सिंचाई का कार्य प्रभावित हो रहा है।




किसानों की मांग है कि गिरोह पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस गश्त बढ़ाई जाए। विगत रात्रि भी बड़ौदा में 2 खेतों से चोर मोटर चोरी करके ले गए जिनकी कीमत करीब 20 हजार रुपए है। पीड़ित किसानों ने थाने पहुंचकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई।





 उचाना पुलिस को दी शिकायत में विक्की पुत्र राजबीर निवासी बडौदा ने बताया कि उसने अपने खेत में सिंचाई के लिए ट्यूबवैल लगवा रखा है। जिस पर उसने 10 हार्स पावर की मोटर रखी हुई है । 1 सितम्बर की शाम को वह खेत में ट्यूबवैल बंद करके अपने घर चला गया था। अगले दिन जब वह वापस खेत पर गया था तो उक्त मोटर चोर हो चुकी थी। जिसे रात के वक्त अज्ञात चोर ले गए हैं। 




जब उसने आस पड़ोस के खेत मालिकों से पूछताछ की तो पता चला कि खेत के पड़ोसी शमशेर पुत्र अमृत सिंह के खेत से भी 10 हॉर्स पावर की मोटर रात का ही चोरी हुई है। उन्होंने अपने स्तर पर चोर को तलाशने के काफी प्रयास किए लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया है। थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करके पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |