स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

उचाना थाना क्षेत्र में जमीन की धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार

 Jind ki taaja khabar : Accused of land fraud arrested in Uchana police station area




तहलका न्यूज जींद  : जींद जिले के गांव सुरबरा ( village of Jind district ) में 32 कनाल भूमि का सौदा करके 25 लाख रुपए बयाना राशि लेने के बावजूद भी जमीन की रजिस्ट्री किसी अन्य के नाम करवाने के मामले में थाना उचाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। जिसे बाद में अदालत में पेश करके जिला जेल भेज दिया गया है। इसी मामले में युवक की माता को पहले ही पुलिस द्वारा गिरफ्तार करके जेल भिजवाया जा चुका है।




जांच अधिकारी ने बताया कि गांव सुरबरा तहसील उचाना निवासी सतबीर पुत्र चतर सिंह ने थाना उचाना में 2 अप्रैल, 2023 को शिकायत देकर बताया कि उसने 31 अगस्त, 2022 को दयावती पत्नी दलबीर सिंह के साथ गांव सुरबरा में स्थित 32 कनाल एक जमीन का सौदा 25 लाख रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से किया था। मौके पर महिला 25 लाख रुपए बतौर बयाना देते हुए इकरारनामा लिखवाया गया तथा पूरी पेमैंट देने के बाद 30 दिसम्बर, 2022 को जमीन की रजिस्ट्री करवाने की तारीख तय की गई।






उसने 26 दिसम्बर को ही रजिस्ट्री की स्टांप ड्यूटी का चालान कटवाकर बैंक खाते में जमा करवा दिया था। जब उसने जमीन के रिकार्ड की जांच की तो पता चला कि उक्त महिला दयावती व उसके बेटे गुरमीत ने अपनी उक्त जमीन 25 नवम्बर को ही अपने पति के नाम ट्रांसफर करवा दी है। वह रजिस्ट्री की तय तारीख के मुताबिक 30 दिसम्बर को जमीन की बकाया धनराशि लेकर तहसील कार्यालय में पहुंचा। लेकिन महिला दयावती रजिस्ट्री करवाने के लिए नहीं आई।





सतबीर की शिकायत पर थाना उचाना में महिला सहित 3 के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज करके पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू दी थी। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार करके अदालत में पेश करते हुए जेल भिजवाया। उसके बाद अन्य आरोपियों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही थी। अब एक अन्य आरोपी को पुलिस ने काबू किया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |