स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

सीएम मनोहर लाल ने थुराना व ढ़ाणा कलां गांव में किया जनसंवाद, सीएम ने दी सौगातें

 CM Manohar Lal held public dialogue in Thurana and Dhana Kalan villages, CM gave gifts

CM मनोहर लाल ने थुराना में छोटी अनाज मंडी बनाने सहित तीन सड़कों को दी मंजूरी, महिला बोली फैक्टरी लगवाओ

तहलका न्यूज, हांसी : सुनील कोहाड़। 

जन संवाद कार्यक्रम के तहत हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल लोगों की भाजपा के प्रत्येक राज्य के दूर करने के साथ-साथ ठीक करने की तैयारी में दिखाई दे रहे हैं। बुधवार को मुख्यमंत्री जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हांसी हलके के गांव थुराना से शुरुआत कर दी। अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान मुख्यमंत्री जाट बहुमूल्य क्षेत्र के साथ साथ वोट बैंक को साधने की भी कोशिश करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री स्थानीय लोगों से बातचीत कर फीडबैक लेंगे और जो लोगों के अंदर भाजपा के प्रति नाराजगी है उसको कम करने की कोशिश करेंगे। गांव थुराना छोटी अनाज मंडी बनाने सहित अनेक सौगातें दी। वहीं ढांणा कलां गांव के लोगों की समस्याएं सुनी और उनका समाधान किया। 





अंदेशा जताया जा रहा है कि हिसार लोकसभा से सांसद बृजेंद्र सिंह और उनके पिता वीरेंद्र सिंह किसी भी समय भाजपा पार्टी को अलविदा कह सकते हैं। ऐसे में हिसार लोकसभा की 9 सीटों पर भाजपा हो तो होने वाले नुक़सान की भरपाई के लिए मुख्यमंत्री ने कमर कस ली है। क्योंकि वीरेंद्र सिंह का जन्म आधार उचाना हलके के साथ-साथ उसके आसपास लगते नारनौंद, बरवाला और उकलाना हल्के में अधिक माना जा रहा है। ऐसे में मुख्यमंत्री अपने दो देसी दौरे के दौरान हांसी  हलके के साथ-साथ नारनौंद और बरवाला विधानसभा क्षेत्र के गांव के लोगों से मुखातिब होंगे। ताकि लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को नुकसान से बचाया जा सके। 





वहीं बरवाला हल्के से विधायक जोगीराम सिहाग काफी समय से पार्टी से नाराज चल रहे हैं। किसान आंदोलन से पहले मिले अध्यक्ष के पद को जोगीराम सिहाग ने ठुकरा दिया था। लेकिन विधायक पद से त्यागपत्र नहीं दिया था। उसके बाद भी वह अपने नाराजगी कई मौके पर जाहिर कर चुके हैं। ऐसे में वह जैप के केवल काम चलाओ विधायक माने जा रहे हैं और आने वाले चुनाव में वह भाजपा की टिकट पर बरवाला हल्के से चुनाव लड़ सकते हैं। 





नारनौंद के विधायक रामकुमार गौतम सरकार के गठन होने में जैप की साझेदारी होने के बाद मंत्री पद न मिलने से नाराज चल रहे हैं और वो जजपा सुप्रीमो दुष्यंत चौटाला के खिलाफ कई बार आवाज बंद कर चुके हैं। रामकुमार गौतम दुष्यंत चौटाला पर भ्रष्टाचारी होने के साथ साथ कई तरह के आरोप लगा चुके हैं। जिनका जीकर कांग्रेस से राज्यसभा सांसद एवं कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने विपक्ष आपके समक्ष रैली के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा था कि दुष्यंत चौटाला के एक-एक भ्रष्टाचार की किताब विधायक रामकुमार गौतम के पास है। ऐसे में मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के किले को ढहाने के लिए नारनौंद व बरवाला क्षेत्र को तवज्जो दे रहे हैं। ताकि जजपा से गठबंधन टूटता है तो जजपा से अलग होने के बाद भाजपा को कोई नुकसान ना हो और इसका फायदा चुनाव में मिल सके। 



गांव थुराना में मुख्यमंत्री मनोहर लाल से गांव भाटोल जाटान की महिला सुमन ने कहा कि गांव में फैक्टरी लगवाएं ताकि गांव के युवाओं को रोजगार मिल सके। मुख्यमंत्री ने सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वयं सहायता समूह सहित अन्य योजनाओं के बारे में पूछा तब भी महिला फैक्टरी की मांग पर अड़ी रही। सीएम ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगली बार जब चंद्रयान 4 चांद पर जाएगा तो वहां भी फैक्ट्री लगवा देंगे। 


सीएम मनोहर लाल ने कहा कि माजरा से थुराना, थुराना से भाटोल सड़क का निर्माण किया जाएगा। सीएम ने गांव में पेयजल की समस्या के समाधान के लिए 14.50 करोड़ रुपये खर्च करने की घोषणा की। इसके लिए एक करोड़ 56 लाख की अतिरिक्त ग्रांट आएगी। गलियों व चौपाल के काम पंचायत,पंचायत समिति तथा जिला परिषद कराएंगी।






लाइब्रेरी तथा पार्क का काम अधूरा

ग्रामीणों ने गांव में स्पोर्टस स्टेडियम बनाने के लिए मांग की। सीएम ने कहा कि जिला परिषद की ओर से यह निर्माण कराया जाएगा। गांव के युवक ने अपनी शिकायत रखते हुए कहा कि लाइब्रेरी तथा पार्क का काम अधूरा है। जिसके लिए 25 लाख की जरूरत है। आप मंजूर करा दो। सीएम ने कहा कि इस काम को जिला परिषद के माध्यम से पूरा कराया जाएगा। पक्की फिरनी के लिए मंजूरी दी। गांव में स्कूल भवन निर्माण के लिए 1करोड़ 8 लाख रुपये मंजूर किए।इस मौके पर संबोधित करते हुए सीएम मनोहरलाल ने केंद्र सरकार ने आयुष्मान बीमा किया है। 8 लोगों को मौके पर ही पेंशन के आदेश दिए। इस मौके पर सांसद बृजेंद्र सिंह, राज्यसभा सदस्य डीपी वत्स, हांसी विधायक विनोद भ्याना, डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा मौजूद रहे।





प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बुधवार को हांसी हलके के गांव थुराना से जनसंवाद कार्यक्रम शुरू कर दिया। थुराना गांव हांसी हलके में आता है, लेकिन नारनौंद हल्के से बिल्कुल सटा हुआ है। इसी प्रकार मुख्यमंत्री का अगला पड़ाव यादव बहुमूल्य क्षेत्र ढ़ाणा कलां व जाट बेल्ट गांव कुलाना में लोगों से फीडबैक लेने के बाद रात्रि ठहराव हांसी के रेस्ट हाउस में करेंगे। वीरवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल बरवाला हल्के के गांव सातरोड़ कलां से शुरू करेंगे। उसके बाद दोपहर को गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम के अलावा मिर्जापुर व बहबलपुर में जनसंवाद करेंगे। वीरवार को रात्रि ठहराव मुख्यमंत्री थर्मल प्लांट के रेस्ट हाउस में करेंगे। उसके बाद शुक्रवार की सुबह मुख्यमंत्री नारनौंद हल्के के गांव गुराना, नारनौंद कस्बे व उगालन गांव में जनसंवाद करेंगे।





AAP नेता को हिरासत में लिया

जन संवाद कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे आम आदमी पार्टी (AAP) नेता मनोज राठी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उन्हें सीआईए थाना में नजरबंद कर रखा गया है। वह सीएम के कार्यक्रम में सवाल पूछने के लिए जा रहे थे। उन्हें हांसी में जींद चौक के समीप हिरासत में लिया गया है।

मनोज राठी ने एक दिन पहले ही कहा था कि वह मुख्यमंत्री के समक्ष हांसी को जिला बनाने को लेकर और मूर्ति कांड मामला और HAU के साइंटिस्टों का मामला रखेंगे। हांसी को जिला बनाने को लेकर मुख्यमंत्री से स्थिति स्पष्ट करेंगे की हांसी जिला बनेगा या नहीं बनेगा।


खबरें और भी हैं... जो भी समाचार पढ़ना है उसी लाइन पर टच करें और शेयर करें, ध्यान दे कंप्यूटर से क्लिक करें

हड़ताली क्लर्कों के आगे झुकी हरियाणा सरकार: 'नो वर्क-नो पे' का फैसला वापस | Ab Tak News

चार्जशीट में संदीप सिंह के क्लोज फ्रेंड का नाम भी: कोच से चैटिंग नाराज हो गया था मंत्री; दोनों के रिलेशनशिप के और भी गवाह

जन्माष्टमी पर्व आज: कान्हा के भव्य स्वागत की तैयारी; मंदिरों को फूल और रोशनी की लड़ियों से सजाया

मजदूर के खाते में आए 200 करोड़ रुपए, हरियाणा से लेकर यूपी गुजरात की पुलिस चौंकन

अज्ञात परिस्थितियों में युवती की मौत, पुलिस ने चिता से निकाला शव, जाने फिर क्या हुआ

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने पर्यवेक्षकों से नारेबाजी करने वालों की रिपोर्ट मांगी, गिर सकती है गाज

जनता के लिए रामबाण साबित हो रहे हैं राज्य सरकार की ये योजनाएं, CM ने दी हांसी हलके को कई सौगातें

हिसार जीजेयू यूनिवर्सिटी में हादसा, कार की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत

हरियाणा के इतिहास में जुड़ी एक ओर राजनीति पार्टी, जन्माष्टमी पर ऐलान, हरियाणा दिवस पर जींद में होगी विशाल रैली, बलराज कुंडू ने बनाई पार्टी

महिला ने लगाई फांसी ; 2 महीने पहले MP से पति के साथ मजदूरी करने आई थी

पेड़ से टकराई अनियंत्रित कार: एक व्यक्ति की मौत; नील गाय को बचाने के लिए लगाए थे इमरजेंसी ब्रेक

हरियाणा आएंगे I.N.D.I.A गठबंधन के प्रमुख नेता: ताऊ देवीलाल जयंती पर मिला आने का न्यौता |

भिवानी में मजदूर की हत्या: 3 साथियों ने जेली मारकर की वारदात; खेत में बैठकर शराब पीने के दौरान हुआ विवाद

अन्य ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |