हिसार जीजेयू यूनिवर्सिटी में हादसा, कार की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत
Accident in Hisar GJU University, bike rider student died due to car collision
चौराहे पर कार चालक ने कट मारा तो बुलेट बाइक से टक्कर, भिवानी जिले के छात्र की मौत
![]() |
| हिसार के नागरिक अस्पताल में मृतक छात्र के परिजन। |
तहलका न्यूज, हिसार : सुनील कोहाड़ व हरीश।
हिसार के गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय परिसर में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। छात्र बुलेट बाइक पर सवार होकर कैफेटेरिया की तरफ जा रहा था कि चौराहे पर कार और बुलेट बाइक की टक्कर हो गई। गंभीर चोटें लगने से हॉस्टल में रहने वाले छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते हैं शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया।
मिली जानकारी के मुताबिक भिवानी जिले का सूरज हिसार की गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से बीएससी सेकंड ईयर में पढ़ता था। सूरज यूनिवर्सिटी के कैंपस के हॉस्टल में ही रहता था और अपनी पढ़ाई कर रहा था। बुधवार को सूरज बुलेट बाइक पर सवार होकर जीजेयू कैंपस के कैफेटेरिया की तरफ जा रहा था। जैसे ही सूरज चौराहा के पास पहुंच जाता हूं उसकी बाइक व कार के बीच टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्ती की सूरज बाइक से उछलकर सड़क पर जाएगी जिसके कारण उसे गंभीर चोटें आई और उसकी मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह में भेज दिया। मृतक सूरज का पिता पुलिस में बताया जा रहा है। लेकिन मृतक के परिजन कुछ बता नहीं पा रहे हैं। पुलिस ने मृतक छात्र सूरज के परिजनों के बयान पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की गहनता का से जांच करने में जुटी हुई है।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks