जींद में व्यक्ति के खाते ये 2 लाख उड़ाए:फोन पर मैसेज आए तो पहुंचा बैंक; बोला- न OTP आया, न कोई फोन
jind ki taaja khabar : Jind person SBI Bank account was blown up to 2 lakhs, message came on the phone, bank reached; Said- neither OTP came, nor any phone
तहलका न्यूज जींद।
हरियाणा के जींद में एक व्यक्ति के बैंक खाते से 2 लाख 2 हजार रुपए साइबर ठगों ने उड़ा लिए। खाताधारक का कहना है न तो उसके पास किसी की कॉल आई और न ही किसी ने ओटीपी पूछा। उसका एटीएम कार्ड भी नहीं बदला गया। इसके बावजूद उसके बैंक खाते से पैसे उड़ गए। साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जींद में व्यक्ति के खाते ये 2 लाख उड़ाए:फोन पर मैसेज आए तो पहुंचा बैंक; बोला- न OTP आया, न कोई फोन
जींद12 घंटे पहले
प्रतीकात्मक फोटो। - Dainik Bhaskar
प्रतीकात्मक फोटो।
हरियाणा के जींद में एक व्यक्ति के बैंक खाते से 2 लाख 2 हजार रुपए साइबर ठगों ने उड़ा लिए। खाताधारक का कहना है न तो उसके पास किसी की कॉल आई और न ही किसी ने ओटीपी पूछा। उसका एटीएम कार्ड भी नहीं बदला गया। इसके बावजूद उसके बैंक खाते से पैसे उड़ गए। साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में जुलाना क्षेत्र के गांव करसोला निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि उसका जुलाना के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) में खाता है। उसके बैंक खाते में 9 लाख 18 हजार रुपए थे। अचानक से उसके खाते से पैसे कटने शुरू हो गए। उसके बैंक खाते से पैसे निकाले जाने का मैसेज आया तो वह बैंक में गया और इस बारे में बैंक प्रबंधन से बात की।
बैंक के मैनेजर ने भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। उसने अपनी बैंक कॉपी को पूरा करवाया तो देखा कि उसके बैंक खाते से 2 लाख 2 हजार रुपए निकाले जा चुके थे। पैसों को दूसरे बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किया गया था। ओमप्रकाश ने बताया कि न तो उसका एटीएम कार्ड बदला गया, न ही उसके पास किसी की कॉल आई और न ही किसी ने उससे ओटीपी पूछा।
उसने अपने फोन पर किसी भी लिंक को क्लिक भी नहीं किया। इसके बावजूद उसके बैंक खाते से 2 लाख 2 हजार रुपए कट गए। बैंक प्रबंधन के पास भी इसका कोई जवाब नहीं है। जिन बैंक खातों में राशि ट्रांसफर हुई है, उसकी पूरी डिटेल उसके पास है। आखिर में उसने साइबर थाना पुलिस ने अपनी शिकायत दी। साइबर थाना पुलिस ने ओमप्रकाश की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें : Leh Army Vehicle Accident: लेह सड़क हादसे में हरियाणा के 4 फौजी जवान शहीद, जाने ये शहीद जवान किस किस जिले से ताल्लुक रखते थे ?
RPSC recruitment 2023: Apply for Assistant Engineer posts from Aug 23
तीज उत्सव से घर लौट रही गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी को ट्रक ने कुचला, कुछ दिन पहले जीता था गोल्ड मेडल
हिसार की बेटी अंतिम पंघाल ने रचा इतिहास ! अंडर-20 वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में दूसरी बार जीता गोल्ड
हिसार में सीटीयू बस चालक हत्या मामले में दो ओर आरोपी गिरफ्तार
करोड़पतियों के अभागे भाई-बहन... जानवरों की तरह जी रहे थे, फिर एक Video से जागा जमाना
पिता बोल नहीं सकता... मां-बेटे को सुनाई नहीं देता, ऐसे परिवार पर कुदरत की मार | Ab Tak News
हिसार नहर में डूबने से युवक की मौत, मां बाप का इकलौता बेटा था मृतक


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks