सोनाली फोगाट केस में एक साल बाद बड़ा खुलासा, सीबीआई कर सकती है खुलासा
Big disclosure in Sonali Phogat murder case after one year, CBI can reveal
गोवा कोर्ट ने सीबीआई को दी मंजूरी, सीबीआई खोलेगी सोनाली फोगाट का डिजिटल लॉकर
तहलका न्यूज हिसार सुनील कोहाड़।
हरियाणा की भाजपा नेता एवं टिकटोक स्टार सोलानी फोगाट के मर्डर को हुए एक साल का समय होने वाला है। सोनाली फोगाट के मर्डर के 1 साल बाद उम्मीद जगी है कि इस मर्डर केस में अब बड़ा खुलासा हो सकता है क्योंकि सीबीआई अब खुल जा सिम सिम के रहस्य से पर्दा उठा सकती है। इसके लिए सीबीआई को गोवा की मंजूरी भी मिल चुकी है। ऐसे में अगर कोई रहस्य उजागर होता है तो कई लोगों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं।
हरियाणा की मशहूर भाजपा नेत्री एम टिकटोक स्टार सोनाली फोगाट मर्डर केस को करीब 1 साल का समय बीत चुका है। सोनाली फोगाट के मर्डर के पीछे क्या रहस्य छिपा हुआ है इसका अभी तक कोई खुलासा नहीं हो पाया है। क्योंकि 22 23 अगस्त 2022 की रात को सोनाली फोगाट के पीए सुधीर सांगवान और सुखविंदर ने ड्रग्स की ओर डोज देकर हत्या करने का आरोप लगा हुआ है।
लेकिन अभी तक हत्या करने के पीछे के कर्म का कोई खुलासा नहीं हो पाया है। सूत्रों के मुताबिक जब सीबीआई और गोवा पुलिस ने सोनाली फोगाट के फार्म हाउस और उसके फ्लैटों की जांच की तो उसकी रिपोर्ट कोर्ट में सबमिट कर दी थी। लेकिन सोनाली फोगाट के डिजिटल लॉकर के कोड का पता ना होने के कारण वो जांच टीम लॉकर को खोल नहीं पाई थी और ना ही सुधीर सांगवान द्वारा बताया गया कोड उस से मैच कर रहा था। ऐसे में सीबीआई सोनाली फोगाट के डिजिटल लॉकर को खोल नहीं पाई थी।
हत्या के 1 साल बाद गोवा की अदालत में सीबीआई को सोनाली में फोकट के मर्डर केस में सुनवाई करते हुए सोनाली के डिजिटल लॉकर को खोलने की अनुमति दे दी है। इस लॉकर के खुलने का सोनाली फोगाट के परिजन लंबे समय से इंतजार कर रही हैं। वहीं बताया जा रहा है कि जब गोवा की अदालत में सोनाली फोगाट के इस डिजिटल लॉकर को खोलने के बारे में बहस चल रही थी तो सुधीर सांगवान के पीए ने भी इस पर कोई आपत्ती नहीं जताई।
सोनाली फोगाट के परिजनों ने आरोप लगाया था कि सुधीर सांगवान सोनाली फोगाट की प्रॉपर्टी को हड़पना चाहता था। इसलिए उसने ऐसी चाल चली की सोनाली फोगाट कि उसके परिजनों से दूरी हो गई। आरोप है कि जब भी सोनाली फोगाट के परिजन उससे मुलाकात करना चाहते तो सुधीर सांगवान उससे मिलने नहीं देता था। बताया जा रहा है कि सुधीर सांगवान ने सोनाली फोगाट को कैसे वश में कर लिया था कि वह केवल सुधीर सांगवान पर ही पूर्ण रुप से विश्वास करती थी।
जब सीबीआई सोनाली फोगाट के इस डिजिटल लॉकर को खुलेगी तो उसके अंदर छिपे रहस्य से पर्दा उड़ सकता है लेकिन कुछ लोगों का मानना है कि हत्या के सबूत को पहले ही मिटा दिया गया है और समय रहते इस मामले की सही तरीके से जांच नहीं की गई। क्योंकि इस मामले में कई बड़े राजनीतिकों की मिली भगत सामने आ सकती थी।
ये भी पढ़ें : Leh Army Vehicle Accident: लेह सड़क हादसे में हरियाणा के 4 फौजी जवान शहीद, जाने ये शहीद जवान किस किस जिले से ताल्लुक रखते थे ?
RPSC recruitment 2023: Apply for Assistant Engineer posts from Aug 23
तीज उत्सव से घर लौट रही गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी को ट्रक ने कुचला, कुछ दिन पहले जीता था गोल्ड मेडल
हिसार की बेटी अंतिम पंघाल ने रचा इतिहास ! अंडर-20 वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में दूसरी बार जीता गोल्ड
हिसार में सीटीयू बस चालक हत्या मामले में दो ओर आरोपी गिरफ्तार
करोड़पतियों के अभागे भाई-बहन... जानवरों की तरह जी रहे थे, फिर एक Video से जागा जमाना
पिता बोल नहीं सकता... मां-बेटे को सुनाई नहीं देता, ऐसे परिवार पर कुदरत की मार | Ab Tak News
हिसार नहर में डूबने से युवक की मौत, मां बाप का इकलौता बेटा था मृतक



कोई टिप्पणी नहीं
Thanks