स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

लेह में आर्मी ट्रक हादसे में घायल हुआ जींद का जवान

 Jind jawan injured in army truck accident in Leh

 ट्रक को खाई में जाता देख कूद कर बचाई जान, लेह के अस्पताल में भर्ती 



तहलका न्यूज जींद, साहिल भनवाला। 

लेह जिले में आर्मी का ट्रक फिसल कर गहरी खाई में गिरने से नौ आर्मी जवानों की मौत हो गई। वहीं जिले के गांव ढिगाना निवासी जवान अनुज (22) भी घायल हो गया। जिसे आर्मी के अस्पताल लेह में भर्ती कराया गया है। अनुज के हालात परिजनों ने खतरे से बाहर बताए हैं। सोमवार को चंडीगढ़ लाए जाने की संभावना है। अनुज के चाचा राजबीर ने बताया कि अनुज के पिता बिजेंद्र सिंह भी आर्मी में थे। जिनका लगभग दस साल पहले उनका ऑन डयूटी निधन हो गया था। अनुज की मां का भी काफी समय पहले मौत हो गई थी। 





परिजनों ने हालात बताए खतरे से बाहर, सोमवार को चंडीगढ़ लाए जाने की संभावना

परिवार में अनुज से दो बड़ी बहन हैं। जो शादीशुदा हैं। जबकि दूसरी मां से एक छोटा भाई भी है। अनुज 2021 मे आर्मी रिजर्व रेजीमेंट में सिपाही के पद पर भर्ती हुआ था। रविवार को अनुज की मां शीला देवी ने अनूज से फोन पर बात की है। जिसकी जांघ में फैक्चर बताया गया है। हालात खतरे से बाहर बताई जा रही है। राजबीर ने बताया कि पिछले माह अनुज की दादी का निधन हो गया था । 26 जुलाई को अनूज छुट्टी काट कर डयूटी पर पहुंचा था। ग्रामीणों ने अनुज के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। बताया जाता है कि ट्रक को खाई में जाता देख ट्रक से कूद गया। 


RPSC recruitment 2023: Apply for Assistant Engineer posts from Aug 23

तीज उत्सव से घर लौट रही गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी को ट्रक ने कुचला, कुछ दिन पहले जीता था गोल्ड मेडल

हिसार की बेटी अंतिम पंघाल ने रचा इतिहास ! अंडर-20 वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में दूसरी बार जीता गोल्ड

हिसार में सीटीयू बस चालक हत्या मामले में दो ओर आरोपी गिरफ्तार

हिसार में गरजे हुड्डा : bjp-jjp के शासन में कोई मुआवजे तो कोई रास्ते के लिए धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर

Delhi Police Home Guard Murder: पानी पर हुए विवाद में बहा खून, हरियाणा में दिल्ली पुलिस के होमगार्ड की हत्या

करोड़पतियों के अभागे भाई-बहन... जानवरों की तरह जी रहे थे, फिर एक Video से जागा जमाना

पिता बोल नहीं सकता... मां-बेटे को सुनाई नहीं देता, ऐसे परिवार पर कुदरत की मार | Ab Tak News

हिसार नहर में डूबने से युवक की मौत, मां बाप का इकलौता बेटा था मृतक

बेटी होने के बाद बढ़ा वजन... तो डिप्रेशन में चली गई थी बलरीत, अब मिसेज इंडिया जीरो साइज में बनी रनर अप

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |